फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the price of sugarcane is not announced, the strike will start on the mills from January 2: VM Singh

गन्ना मूल्य घोषित न हुआ तो दो जनवरी से मिलों पर शुरू होगा धरना : वीएम सिंह

Sat, 17 Dec 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
If the price of sugarcane is not announced, the strike will start on the mills from January 2: VM Singh
शुक्रवार को बरखेड़ा में सभा को संबोधित करते किसान नेता वीएम सिंह।
बजाज चीनी मिल में किसान मजदूर संगठन के धरनास्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन

बीते साल के भुगतान को लेकर मिल प्रबंधन से वार्ता हुई विफल
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बीते सत्र का बकाया भुगतान न होने पर राष्ट्रीय किसान संगठन ने शुक्रवार सुबह से मिल के केन यार्ड में धरना शुरू कर दिया। दोपहर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने चीनी मिल पहुंचकर यूनिट हेड व अन्य अधिकारियों को बुलाया व बातचीत की, मगर वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद उन्होंने 31 दिसंबर तक गन्ने का उचित मूल्य घोषित न होने पर दो जनवरी से प्रदेश की सभी चीनी मिलों पर धरना देने का एलान किया।
बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल का पेराई सत्र बीती 10 नवंबर को शुरू हुआ था। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता उसी दिन मिल के यूनिट हेड राकेश यादव से मिले थे और बीते वित्तीय वर्ष का बकाया भुगतान कराने की मांग की थी। यूनिट हेड ने बकाया भुगतान 15 दिसंबर तक करने का लिखित आश्वासन दिया था। यही नहीं एसडीएम को ज्ञापन देकर 16 दिसंबर से मिल में धरना देने की चेतावनी दी गई थी। तय समय में भुगतान न होने पर शुक्रवार को किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों के साथ चीनी मिल के केन यार्ड में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने चीनी मिल के यूनिट हेड राकेश यादव और जीएम गन्ना एके त्रिपाठी को धरनास्थल पर बुलाकर बातचीत की। यूनिट हेड ने बीते सत्र का बकाया भुगतान आगामी फरवरी माह तक करने की बात कही। इस पर धरनास्थल पर मौजूद किसान राजी नहीं हुए। दिसंबर में ही पिछले वर्ष का बकाया भुगतान मांगा। इस पर अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीएम सिंह ने कहा कि बीते वर्ष विधानसभा चुनाव होने पर सरकार ने 26 सितंबर को गन्ने का उचित मूल्य घोषित कर दिया था, लेकिन आज 16 दिसंबर हो जाने के बावजूद अब तक गन्ने का उचित मूल्य सरकार ने घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार 31 दिसंबर तक गन्ने का उचित मूल्य घोषित नहीं करती तो आगामी दो जनवरी से प्रदेश की चीनी मिलों पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed