{"_id":"4e83d248fca1628145c53fee7655e197","slug":"if-the-officials-will-act-on-any-dead-from-the-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से कोई मरा तो अफसरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से कोई मरा तो अफसरों पर होगी कार्रवाई
पीलीभीत
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नोडल अधिकारी /परिवहन आयुक्त के रविंद्र नायक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश देने के साथ कहा कि यदि ठंड से किसी की मौत होती है तो जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले के विकास कार्यों की हकीकत परखने नोडल अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार शाम पीलीभीत पहुंचे। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएम मासूम अली सरवर ने उन्हें जिले की स्थिति और विकास कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने विभागवार समीक्षा की। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा ठंड को लेकर हुई। नोडल अधिकारी ने पहले एसडीएम सदर और बाद में ईओ नगरपालिका से शहर में अलाव, रैन बसेरा, कंबल वितरण आदि की जानकारी ली। सही जानकारी न देने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और ईओ को एसडीएम सदर के साथ बैठक करने फिर शहर में भ्रमण कर स्थिति का आंकलन कर जरूरत मंदों को कंबल बांटने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पेयजल की जानकारी ली और जलनिगम, नगर पालिका परिषद को ओवरहैड टैंकों की नियमित सफाई और क्लोरीनेशन कराने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र की स्थिति के साथ ही उन्होंने लोहिया समग्र गांवों की भी जानकारी ली।
सभागार के बाहर ठिठुरते रहे कर्मचारी
पीलीभीत। जिले की समीक्षा को आए नोडल अधिकारी जिस सभागार में बैठक कर रहे थे उसमें बिजली के रूम हीटर के साथ गैस हीटर भी लगे थे। इसके उलट जिले भर के अधिकारियों के साथ आए चालक, सुरक्षा गार्ड और अर्दली सहित लगभग 100 कर्मचारी सभागार के बाहर ठंड में ठिठुरते रहे।