फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If the demand for bike and two lakh rupees was not fulfilled then given triple talaq

Pilibhit News: बाइक व दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो दिया तीन तलाक

Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
If the demand for bike and two lakh rupees was not fulfilled then given triple talaq
दो साल पहले हुई थी शादी, घर से निकाला
विज्ञापन

पति समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। दहेज में मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा बरखेड़ा निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका निकाह 23 मई 2021 को कोतवाली दियोरिया कला के गांव सुजनी पंसडी निवासी जहांनूर के पुत्र मोहम्मद हारुन के साथ हुआ था। शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। विवाहिता का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

दहेज में एक मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। देवर ने भी अभद्रता की। इसकी शिकायत उसने पति से की तो उल्टे उसके साथ ही मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक सितंबर 2022 को पति ने उसके साथ पुन: मारपीट की, और कहा कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी तब तक यही रवैया अपनाया जाएगा।
इस दौरान सास,ससुर, देवर, ननद आदि सभी लोग आ गए और पति से कहा कि इसे तलाक दे दे दूसरी शादी करा देंगे। इतना सुनते ही पति मोहम्मद हारुन ने उसे तीन तलाक दे दिया। छह महीने की बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिया। तबसे वह मायके में रह रही है। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि विवाहिता की ओर से मोहम्मद हारुन, मोहम्मद शाहिद, शहानूर, खुशनुमा, कुमारी नूरबी, रूबी, खुशरवी, सलीम, तालिब, गालिब, रहीसुद्दीन सहित 12 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed