फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If it rains, the paddy cultivation can be affected

बारिश हुई तो प्रभावित हो सकती है धान की कुटाई

Sun, 02 Oct 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:29 AM IST
सार

अक्तूबर का पहला सप्ताह किसानों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कि मौसम विभाग ने जिले में 4 से 6 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना जताई है। अगर तीन दिन लगातार बारिश होती है तो खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को तगड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
If it rains, the paddy cultivation can be affected

विस्तार

मौसम विभाग ने जताई है 4 से 6 अक्तूबर तक बारिश की संभावना
विज्ञापन

पिछले साल आई बारिश में खराब हो गई थी धान की कई एकड़ फसल
पीलीभीत। अक्तूबर का पहला सप्ताह किसानों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कि मौसम विभाग ने जिले में 4 से 6 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना जताई है। अगर तीन दिन लगातार बारिश होती है तो खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को तगड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं धान की कुटाई भी प्रभावित होगी।
एक सप्ताह पहले जिले में जमकर बारिश हुई थी। चार-पांच दिन में ही 85 एमएम से ज्यादा बारिश हो गई। उसके बाद से मौसम सामान्य है। अब शनिवार को बादल नजर आए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि 4 से 6 अक्तूबर तक बारिश होने की संभावना बन रही है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन दिनों धान की फसल तैयार खड़ी है। कटाई भी शुरू हो गई है। अगर ऐसे में बारिश होती है तो किसानों को पिछले साल की तरह नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में ही जिले में बाढ़ आई थी और सैकड़ों एकड़ धान की फसल खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed