{"_id":"427c102c7e7889d8c793816b247c4e0c","slug":"if-fog-deepens-police-will-fail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा गहराया...तो फेल हो जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा गहराया...तो फेल हो जाएगी पुलिस
Pilibhit
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे से निपटने के लिए पुलिस ने अभी तक कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं, जबकि इस मौसम में बदमाशों की पौ बारह होती है। कोहरा गहराया तो पुलिस व्यवस्था फेल हो जाएगी। जिले के अधिकांश थानों में बूढ़े वाहन वाहन पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं।
विज्ञापन
नवंबर माह का पहला हफ्ता समाप्त हो चुका है। कोहरा भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। पुलिस के लिए रात के घने कोहरे में गश्त करना काफी मुश्किल भरा होता है। इसके बावजूद भी कोहरे से निपटने के लिए पुलिस महकमा कोई खास इंतजाम नहीं कर सका है। ठंड के मौसम में सड़कों, मुहल्लों और गांवों में लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। ठंड, सन्नाटा और कोहरे का लाभ उठाकर बदमाश घटनाओं को अंजाम देते हैं। सर्दी के मौसम में एकाएक बढ़ने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को गश्त व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करनी पड़ती है, लेकिन घना कोहरा चुनौती बन जाता है। नतीजतन कई बार हाथ लगे बदमाश भी कोहरे का लाभ उठाकर भाग निकल जाते है। ऐसे में कोहरा गहराते समय पुलिस महकमे के पास ऐसे संसाधन होने चाहिए, जिससे उसकी गश्त व्यवस्था प्रभावित न हो, लेकिन महकमे ने इस मौसम से निपटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए हैं। यहां तक कि कई थानों के वाहन बूढ़े होकर उम्र पार कर चुके हैं। हालांकि अब थानों पर दो चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पहले से थानों पर मौजूद अधिकांश वाहन खस्ताहालत में हैं। जिनके सहारे पुलिसिंग हो रही है। नतीजतन कोहरा गहराते ही पुलिस व्यवस्था फेल होना तय है।
विज्ञापन
घने कोहरे से इन घटनाओं में होता है इजाफा
अपराध : चोरी, डकैती, लूट और राहजनी।
दुर्घटना : सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी।
मौतें : शराब पीकर गिरने से मर जाते हैं लोग। काल के गाल में समा जाते हैं पशु।
यह वाहनों में होने चाहिए इंतजाम
घने कोहरे में गश्त के लिए थाने की जीप में फाग लाइट लगी होनी चाहिए। प्रत्येक थाने में कोबरा लाइट उपलब्ध कराई गईं थीं, जिसे दुरुस्त रखने एसओ की जिम्मेदारी है। हकीकत में पुलिस वाहनों में लगी फाग लाइट अधिकतर वाहनों में खराब हो चुकी हैं। कुछ वाहनों में अभी तक न तो फाग लाइटें लगवाई गईं और न ही खराब लाइटों को दुरुस्त कराया गया। कोबरा लाइट भी अधिकांश थानों में धूल खा रही हैं।
विज्ञापन
कोहरे में गश्त व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सरकारी जीपों में फाग लाइटें लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। थाने पर कोबरा लाइटें उपलब्ध हैं, जो कोहरे के दौरान काफी उपयोगी होती है। -जवाहर, एसपी