{"_id":"678e97f217fa6c833108374a","slug":"i-am-not-able-to-remember-anything-how-will-i-get-good-marks-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129317-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कुछ याद नहीं हो रहा, अच्छे अंक कैसे मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कुछ याद नहीं हो रहा, अच्छे अंक कैसे मिलेंगे
Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सर, रसायन विज्ञान विषय की तैयारी कैसे करें। कुछ याद नहीं हो रहा है। ऐसे में परीक्षा में अच्छे अंक कैसे आएंगे? कुछ इस तरह के सवाल हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थी यूपी बोर्ड की हेल्प डेस्क के जरिये विषय विशेषज्ञों के नंबरों पर कॉल कर पूछ रहे हैं। कई कॉलेजों में परीक्षा पर चर्चा कर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। हालांकि जिला और तहसील स्तर पर बनी हेल्प डेस्क पर अभी विद्यार्थियों की कॉल नहीं आ रही हैं।
रसायन विज्ञान के विषय विशेषज्ञ सर्वेश कुमार का मोबाइल नंबर छात्रों की सुविधा के लिए जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यार्थियों ने कॉल कर पूछा कि रसायन विज्ञान की तैयारी कैसे करें। कुछ याद नहीं हो रहा, इसके लिए क्या करें। बताया कि छात्रों को लिखकर याद करना चाहिए।
लिख कर तैयार किए गए टॉपिक का कम से कम 12 घंटे बाद रिवीजन जरूर करें। लिखा हुआ अधिक समय तक याद रहता है। जीव विज्ञान के शिक्षक महेश बाबू ने बताया कि उनके पास अभी विद्यार्थियों की कॉल नहीं आई है। जिला स्तर पर बनी हेल्प डेस्क पर भी कोई कॉल नहीं आई है।
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा से दूर की जा रही विद्यार्थियों की शंका
जहानाबाद इंटर कॉलेज के गणित शिक्षक सर्वेश ने बताया कि अभी उनके नंबर पर किसी विद्यार्थी ने फोन तो नहीं किया, लेकिन कॉलेज में परीक्षा पर चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। विषयवार तैयारी के बारे में भी बताया जा रहा है। छात्रों को तनाव से दूर रहकर तैयारी करने के लिए कहा जा रहा है।
मैं अवकाश पर हूं, आज ही मिला पत्र
अमरिया क्षेत्र के रसायन विज्ञान शिक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि वह अभी अवकाश पर हैं। हेल्प डेस्क में नंबर दर्ज करने के संबंध में पत्र उन्हें आज ही मिला है। बताया कि उनके पास अभी किसी विद्यार्थी की कॉल नहीं आई है।