फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hussein over to spare

हुसैन का दामन नहीं छोड़ेंगे

Sat, 24 Oct 2015 11:30 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 24 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hussein over to spare
मोहर्रम पर्व पर शनिवार को जिले भर में ताजियों के जुलूस निकाले गए। हुसैन का दामन नहीं छोड़ेंगे, या हुसैन की सदाओं से शहर गूंज उठा। उल्माओं ने तकरीर कर हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के किरदार पर रोशनी डाली। इस दौरान अखाड़ा कमेटियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जगह-जगह सबीलें और लंगर लगाए गए। देर शाम ताजियों को करबला में सुपुर्देखाक किया गया।
विज्ञापन

शहर में ताजियों का जुलूस शहर मुफ्ती मौलाना मासूम रजा, हाफिज इसरार अहमद, मौलाना बुरहान रजा, दरगाह हशमती के सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा की कयादत में निकाला गया। जुलूस की शुरूआत बेलों वाले चौराहा से हुई। जुलूस छोटी मार्केट, मदीनाशाह, लाल रोड, डालचंद, मोहम्मद फारूख, जेपी रोड, बरेली गेट, लकड़ी मंडी, रोडवेज बस स्टैंड, ईदगाह रेलवे क्रासिंग होते हुए करबला पहुंचा। जुलूस में हजारों की तादाद में चल रहे अकीदतमंद हुसैन हुसैन आदि नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान शहर मुफ्ती मौलाना मासूम रजा खां ने तकरीर कर करबला की जंग का पूरा वाकया पेश किया।
विज्ञापन

मौलाना इसरार अहमद ने हक की खातिर हुई करबला की जंग पर रोशनी डाली। अखाड़ा कमेटियों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को हतप्रभ कर दिया। शहर में जगह-जगह सबीलें और लंगर भी लगाए गए। देर शाम शहर के अलावा चंदोई, पकडिय़ा नौगवां, इस्लामनगर और चिड़ियादाह व गौहनिया के ताजियों को करबला में दफन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में भारी पुलिस बल तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ताजिए रहे आर्कषण का केंद्र
जुलूस में मोहल्ला सरफराज खां का मेवा फरोशें का ताजिया, कमल्ले चौराहा का ताजिया कच्ची सराय, छोटाखुदागंज का मेंहदी हसन का ताजिया, मदीनाशाह का रुई का ताजिया, डालचंद का तेलियों वाला ताजिया, भूरे खां का कुरैशियों का ताजिया आर्कषण का केंद्र रहा।

यहां के ताजिए हुए शामिल
मोहल्ला डालचंद, पंजाबियान, फीलखाना, मदीनाशाह, पकड़िया, बेनीचौधरी, कमल्ले चौराहा, कबीर खां, सरफराज खां, मुनीर खां, अशरफ खां, मोहम्मद वासिल, शेर मोहम्मद आदि।

पूरनपुर। मोहर्रम को लेकर शनिवार को ताजियों का जुलूस निकाला गया। देर रात तक स्टेशन रोड पर ताजियों की गश्त हुई। ताजियों को शनिवार शाम करबला में दफन कर दिया गया। आल इंडिया उलेमा मशाइख बोर्ड के तत्वावधान में स्टेशन चौराहा सहित कई स्थानों पर लंगरे हुसैनी का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड पर मौलाना फजले अहमद नूरी के प्रतिष्ठान के समीप कांफ्रेंस हुई। इसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में मोहर्रम पर्व पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। जुलूस निर्धारित मार्गों से निकाला गया। ताजियों को गाजी कमाल शाह की मजार पर भी ले जाया गया। देर शाम ताजियों को बिलसंडा रोड स्थित करबला में सुुपुर्देखाक किया गया। मोहल्ला ग्यासपुर हुए जलसे में मौलाना गुलाम मुर्तजा, हाफिज मोहम्मद शकील, कारी लुकमान, कारी मुश्ताक आदि ने मोहर्रम पर्व पर रोशनी डाली।
माधोटांडा। कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों से ताजियों का जुलूस निकाला गया। ताजिए नूरी मस्जिद के समीप एकत्र हुए। यहां से ताजिएदार ताजियो को लेकर डगा स्थित करबला पहुंचे और यहां उन्हें दफन किया गया। कस्बे के अलावा राजपुर गौटिया, डगा, सुखदासपुर, गौटिया में भी ताजियों का जुलूस निकाला गया।

जहानाबाद। कस्बे समेत आसपास क्षेत्रों में मोहर्रम रंजोगम के बीच मनाया गया। गौनेरीवदी, गौनेरीदान, अकबरगंज, बिलईखेड़ा, ललौरीखेड़ा आदि गांवों के ताजिए करबला पहुंचे। यहां हुए ताजियों के कंपटीशन में गौनेरीदान व गौनेरीवदी के ताजिए ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पाया। विजेता ताजिएदारों को नगरपंचायत चेयरमैन एजाज अहमद ने पुरस्कृत किया। देर शाम ताजियों को दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed