फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband consumes poisonous substance amid family dispute and dies during treatment; wife attempts suicide by jumping into a canal.

Pilibhit News: पारिवारिक विवाद में पति ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत, पत्नी नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की

Tue, 22 Sep 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Husband consumes poisonous substance amid family dispute and dies during treatment; wife attempts suicide by jumping into a canal.
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धनेश में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी माधोटांडा लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की खबर सुनकर आहत पत्नी हरदोई ब्रांच नहर के कलीनगर पुल के पास पहुंच गई और नहर में उतर गई। महिला को नहर में जाते देख राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


गांव नवदिया धनेश निवासी सुरेंद्र (26) का सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी संगीता से विवाद हो गया था। विवाद के बाद सुरेंद्र ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे माधोटांडा सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी कलीनगर पुल के पास हरदोई ब्रांच नहर पहुंची और नहर में कूद गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने महिला को नहर में जाते देख लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजन महिला को अपने साथ घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेंद्र के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ पूरनपुर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। माधोटांडा पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पत्नी व पति के बीच आपसी विवाद की बात ही सामने आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed