फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Humid heat in the afternoon caused trouble, relief in the morningHumid heat in the afternoon caused trouble, relief in the morning and evening and evening

Pilibhit News: दोपहर में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, सुबह-शाम राहत

Fri, 23 May 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Humid heat in the afternoon caused trouble, relief in the morningHumid heat in the afternoon caused trouble, relief in the morning and evening and evening
शहर में सुबह के समय छाए बादल संवाद
पीलीभीत। जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से राहत रही। दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार से मौसम का मिजाज बदला है। इसका असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। सुबह हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम पांच बजे बाद मौसम सामान्य हो गया। ठंडी हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लोग घरों के बाहर बैठने के साथ पार्कों में घूमते दिखे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 36.5 व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम 38.1 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बीसलपुर में बारिश ने दी राहत
बीसलपुर। बुधवार की रात लगभग 11 बजे आई आंधी से छतों पर सो रहे लोगों की मच्छरदानी उड़ गई। घरों के बाहर खड़ी कारों के कवर उड़ गए। कुछ देर के लिए हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मोहल्ला दुबे में होली मैदान के पास बिजली की लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसे अगले दिन सही किया गया। वहीं चुर्रासकतपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर वाहनपुर में बारिश से मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed