फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hope for operation of roadways buses on four local routes increased

Pilibhit News: चार स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन की उम्मीद बढ़ी

Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hope for operation of roadways buses on four local routes increased
पीलीभीत। जिले के चार स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। शासन के निर्देश के बाद जिले के अफसरों ने इसकी कवायद तेज कर दी है। पूर्व में चिह्नित किए गए मार्गों के अलावा अन्य स्थानीय मार्गों पर भी बसों के संचालन की रूपरेखा तय की जा रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ के बाद शासन ने जिलों की परिवहन सेवाओं में सुधार और ग्रामीण मार्गों को बस सेवा से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत परिवहन सेवाओं से अछूते गांवोंं को बस सेवा से जोड़ा जाएगा। शासन के निर्देश के बाद पीलीभीत डिपो के अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व चिह्नित किए गए मार्गों के अलावा अन्य स्थानीय मार्ग भी तलाशे जा रहे हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने जिले के चार मार्गों को चिह्नित किया है। इनमें बीसलपुर, माधोटांडा, करेली और टनकपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारे तक का मार्ग शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इन चारों मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

माधोटांडा और बीसलपुर-करेली मार्ग पर बसों की ज्यादा समस्या
पीलीभीत से माधोटांडा और बीसलपुर-करेली मार्ग पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री डग्गामार वाहनों से जोखिम के बीच सफर करने के लिए मजबूर हैं। शाम के समय इन मार्गों पर आवागमन की सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। बसों का संचालन होने से यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।


वर्जन
पूर्व में आदेश के बाद चार मार्गों का सर्वे कर चिह्नित किया गया था। इन मार्गों पर बसों का राजस्व सही न आने की बात सामने आई है। बस संचालन की रूपरेखा बन रही है।- प्रदीप वाजपेयी, डिपो इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed