फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Home Guard Recruitment Exam: As soon as the paper was over, the intersection was jammed, a distance of minutes was covered in hours.

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पेपर छूटते ही चौराहे पर लगा जाम, मिनटों की दूरी घंटों में हुई तय

Tue, 28 Apr 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment Exam: As soon as the paper was over, the intersection was jammed, a distance of minutes was covered in hours.
परीक्षा छूटने के बाद चौराहे पर गौहनिया चौराहे पर लगा जाम। संवाद
पीलीभीत। होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर छूटते ही भीड़ के चलते गौहनिया चौराहे पर लंबा जाम लग गया। मिनटों की दूरी वाहन चालकों को घंटाें में तय करनी पड़ी। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल जाम को खुलवाया। लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



शहर के छह केंद्रों पर शनिवार से होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को देखते हुए प्रशासनिक अफसरों की ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने के दावे किए गए, लेकिन परीक्षा छूटने के दौरान शहर टनकपुर हाईवे पर जाम की स्थिति देखने को मिली। सोमवार को अंतिम दिन परीक्षा होनी थी। ऐसे में दोपहर के समय जब शहर के टनकपुर हाईवे स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा देकर वहां से निकले, तो गौहनिया चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

चौराहे से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग पर कांशीराम बरातघर तक और दूसरी तरफ गन्ना तिराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल जाम को खुलवाया। इसके साथ ही शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर एआरटीओ कार्यालय और ओवरब्रिज तक लंबा जाम लगा। जाम लगने से वाहन चालकों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत तपती दोपहरी बाइक सवार वालों को हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed