फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holiday in all schools up to class VIII extended till 24 June

Pilibhit News: 24 जून तक बढ़ाई गई आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल में छुट्टी

Sat, 15 Jun 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Holiday in all schools up to class VIII extended till 24 June
पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। स्कूल 24 जून को खुलने थे, लेकिन लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए चार दिन की छुट्टी बढ़ाई गई है। शिक्षक 25 से ही स्कूल आएंगे। बच्चों को 28 जून से बुलाया गया हैं।
विज्ञापन

पहली अप्रैल से नया शिक्षा सत्र जारी होने के बाद स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया था। स्कूलों को 16 जून तक खोलने के आदेश थे। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन अवकाश बढ़ाने की मांग कर रहे थे। कहा गया था कि गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी के कारण बच्चे परेशान होंगे। इसके बाद शासन ने गर्मी को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में अवकाश की अवधि को बढ़ा दिया है। शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं गर्मी के दृष्टिगत ग्रीष्मकालीन अवकाश को 24 जून तक बढ़ाया जाता है। 25 जून से शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारी सुबह 7:30 से अपराह्न 1:30 तक विद्यालय में मौजूद रहकर अन्य प्रशासकीय कार्य को पूरा करेंगे। 28 जून से छात्र-छात्राएं विद्यालय में सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। पहली जुलाई से विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed