फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holi market booms, business worth Rs 10 crore expected

Pilibhit News: होली के बाजार में तेजी, 10 करोड़ के कारोेबार की उम्मीद

Sat, 28 Feb 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Holi market booms, business worth Rs 10 crore expected
बाजार में कपड़े के एक शोरूम में कपड़े खरीदते लोग  । संवाद
कपड़ा, खाद्यान, रंग और क्रॉकरी सेट की बढ़ी मांग, 20 प्रतिशत व्यापार में बढ़ोतरी का अनुमान
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर और पूरनपुर, बीसलपुर, बरखेड़ा, अमरिया आदि कस्बों की बाजारों में होली की रौनक नजर आने लगी है। बाजारों में कपड़ा, खाद्यान, रंग और क्रॉकरी सेट के खरीदारों का उत्साह अच्छे कारोबार का संकेत दे रहा है। सबसे अधिक भीड़ कपड़ा बाजार में जुट रही है। साथ ही मिठाई, मेवा और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी हो रही है। क्राॅकरी बाजार भी खरीदारों से गुलजार है। ग्राहक बढ़ने से कारोबारियों को बीते वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। 10 करोड़ से अधिक का व्यापार होने की संभावना जताई जा रही है।

चार मार्च को रंगों को त्योहार मनाया जाएगा। पर्व के रंग बाजार में अभी से दिखने लगे हैं। शुक्रवार को शहर की बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इस वजह से जाम की स्थिति भी बनी। शहर के स्टेशन मार्ग पर लगभग दस कपड़ों के बड़े शोरूम पर महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में साड़ियां खरीदती नजर आईं। युवक जींस, टी-शर्ट व ट्राउजर की मांग करते दिखे। वहीं, युवतियों ने नए चलन के सूट व जींस टॉप खरीदे। बच्चों ने भी अपने पसंद के कैपरी-टीशर्ट आदि पसंद किए। घरों में पर्व पर आने वाले मेहमानों की बेहतर खातिरदारी के लिए क्राकरी की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। नए कप-प्लेट, नाश्तादान, डिनर सेट आदि की भी बिक्री ने तेजी पकड़ी। हालांकि क्राॅकरी व्यापारी अभी दो दिन बाद व्यापार तेज होने का अनुमान जता रहे हैं। जिले के कपड़ा कारोबारियों को चार से पांच करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन



रंग और अबीर की खुशबू से महका बाजार
होली खेलने वालों ने अभी से तैयारियां बढ़ा दी हैं। इससे शहर के स्टेशन मार्ग पर जगह-जगह अबीर गुलाल के स्टाल सजने लगे हैं। दुकानों पर हरा, लाल, गुलाबी, नीला, पीला, तोता रंग के अबीर बिकने शुरू हो गए हैं। गुलाल में खुशबू व ठंडापन होने से कंपनी के गुलाल की मांग तेज हो गयी है। हालांकि थोक में जो गुलाल सस्ता पड़ रहा है। वहीं, फुटकर में लेने से दाम दो गुने हो जा रहे है। बाजार में 150 प्रति किलो के दाम से गुलाल की बिक्री हो रही है। इसकी बिक्री भी पचास लाख से अधिक की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे होगी अच्छी आमदनी
इस समय क्राॅकरी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ जुट रही है। उधर, मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ पहुंच रही है। दूध व मावा की मिठाइयों के साथ गुझिया की मांग भी हो रही है। इसके अलावा मेवा, मिठाई व गुझिया के आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट भी खूब खरीदे जा रहे हैं। क्राॅकरी, मिठाई व गिफ्ट के कारोबारियों को भी मिलाकर करीब पांच करोड़ के व्यापार की उम्मीद जताई गई है। संवाद

क्राॅकरी की दुकानों पर दाम
कप प्लेट सेट - 200-500
डिनर सेट स्टील - 2000-2500
डिनर सेट चीनी - 2500- 8000
नाश्तादान - 500-5000
पानी की बोतल सेट - 200-1000

---
कपड़ों की दुकानों पर दाम
जींस पेंट्स - 800-2000
टी- शर्ट - 300-800
फुल शर्ट - 500-1500
जींस लेडीज - 1000-2500
टॉप - 500- 1500
कुर्ती - 800 - 1500
सूट लेडीज - 1000-2500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed