{"_id":"5d80dfae7583659ec6141c3a939e8691","slug":"holi-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर चढ़ा मोदी, केजरीवाल, वर्ल्डकप का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर चढ़ा मोदी, केजरीवाल, वर्ल्डकप का रंग
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बाजार भी सजने संवरने लगा है। होली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न कंपनियों ने नए नए उत्पाद उतारे हैं। इस बार स्ट्राबेरी, पाइनएप्पल की सुंगध वाले फ्रूटी कलर, मोदी मास्क व पगड़ी, महिलाओं के लिए खास कलर व फ्लोरोसेंट कलर के गुलालों की बड़ी रेंज उतारी गई है। शहर के स्टेशन रोड, जेपी रोड, टनकपुर रोड, मंडी समिति रोड के दोनों किनारों पर दुकानें सज चुकी है। वहीं कुछ दुकानों पर ब्रांडेड होली उत्पादों की बिक्री भी शुरू हो चुकी है।
इस बार यह हैं खास
फ्रूट की खुशबू से महकेंगे रंग
फ्रूटी कलर स्ट्राबेरी, पाइनएप्प्पल, ऑरेंज व लेमन की खुशबू से तैयार किए गए हैं। खास बात यह है कि यह कलर आसानी से छुड़ाए भी जा सकते हैं।
महिलाओं के लिए खास रंग
खास रंगों वाले यह कलर स्प्रे में उपलब्ध हैं। खासकर यह महिलाओं के लिए हैं, ताकि उनके हाथों में रंग न लगे।
मोदी व केजरीवाल मास्क का जलवा
होली मार्केट में इस बार मोदी व केजरीवाल साथ-साथ दिखेंगे। बाजार में मोदी, केजरीवाल के मास्क उतारे गए हैं। वहीं वर्ल्डकप के चलते मलिंगा हेयर स्टाइल व राजस्थानी पगड़ी भी उतारी गई है।
लाइटिंग कैंप व लाइटिंग हेयर क्लिप
बच्चों को लुभाने के लिए इस बार लड़कों के लिए सेल चलित लाइटिंग कैंप व लड़कियों के लिए लाइटिंग हेयर क्लिप बाजार में उतारी गई है।
चिली टॉफी व चिली बिस्किट भी
होली पर हंसी ठिठोली का इंतजाम भी कंपनियों ने किया है। घर आए मेहमान व यार दोस्तों को खिलाने के लिए मिर्च वाली आलू भुजिया नमकीन, चिली टॉफी, चिली चॉकलेट, चिली बिस्कुट और इत्र भी उतारे गए हैं।
विज्ञापन
होली दिवाली भी साथ-साथ
इस बार लोग होली के साथ दिवाली का भी मजा लूट सकेंगे। बाजार में गुलाल चटाई बम, राकेट लांचर, गुलाल अचार, पार्टी बम आदि आइटम उतारे गए हैं। इन उत्पादों में आग लगाते ही धमाके साथ गुलाल बिखरेगा।
यह भी हैं खास
- गुलाल चटाई बम- 55 रुपये प्रति पैकेट
- गुलाल राकेट लांचर- 125 से 175 रुपये तक
- गुलाल अनार- 25 से 125 रुपये तक
- गुलाल पार्टी बम- 125 रुपये प्रति पीस
- मोदी मास्क- 195 रुपये
- राजस्थानी पगड़ी- 75 रुपये
- केजरीवाल कैप- 25 रुपये
- नेचुरल स्नो कलर- 45 से 110 रुपये तक
- हर्बल कलर- 45 रुपये प्रति पाउच
- वूमेन स्नो कलर- 60 रुपये
बच्चों के लिए यह हैं खास
- छोटा भीम पिचकारी व वाटर टैंक - 25 से 150 रुपये
- गनेशा पिचकारी व वॉटर टैंक- 50 से 125 रुपये
- क्रिस पिचकारी व वॉटर टैंक- 15 से 250 रुपये तक
दामों में खास बढ़ोत्तरी नहीं
होली पर इस बार कई नए उत्पाद उतारे गए हैं। मोदी, केजरीवाल और वर्ल्डकप सभी के अलग अलग आइटम उपलब्ध हैं। इनके दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई। मार्केट बेहतर होने की उम्मीद है।
रवि शर्मा, कारोबारी