फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hockey teams of Pilibhit selected for state level competition

Pilibhit News: पीलीभीत की हॉकी टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Sun, 27 Aug 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hockey teams of Pilibhit selected for state level competition
चयनित टीम ।
पीलीभीत। शाहजहांपुर में आयोजित मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पीलीभीत के दियूरी जूनियर हाईस्कूल और अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने परचम लहराया। दोनों टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ये टीमे दो सितंबर को झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में 22 अगस्त को जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में बेसिक स्तर पर जूनियर हाईस्कूल दियूरी और माध्यमिक स्तर पर अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने जीत हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया था। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग की टीम को कोच अनीता जोशी और बालक वर्ग की टीम को कोच जय प्रकाश लेकर शाहजहांपुर गए थे।
विज्ञापन

वहां भी जिले की टीमों ने अपना लोहा मनवाया और प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। दोनों टीमें अब झांसी में दो सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed