फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hitec's race Converged in 'honorable'

हाईटेक होने की होड़  में जुटे ‘माननीय’

Thu, 26 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 26 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा हाईकमान द्वारा विधान सभा चुनाव में क्षेत्र के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव नेताओं को टिकट में वरीयता दिए जाने तथा दिल्ली और बिहार में सोशल मीडिया की सरकार बनाने में रही भूमिका को देखते हुए जिले के अधिकांश विधायक/ मंत्री से लेकर टिकट की जुगत में लगे कई नेता भी हाईटेक हो रहे हैं। जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाओं तक की फोटो और डिटेल ये नेता पोस्ट कर रहे हैं। सादगी पसंद सपा के हाजी रियाज हो या साधू लिवास में रहने वाले भाजपा के स्वामी प्रवक्तानंद सभी खूब फेसबुक चलाते हैं।   
विज्ञापन


हाजी जी से जुड़े हैं 4568 लोग
शहर विधायक एवं प्रदेश में स्वतंत्र प्रभार मंत्री हाजी रियाज अहमद देखने में भले ही सादगी पसंद दिखते हों लेकिन सोशल मीडिया पर जिले में छाए हुए हैं। एक फेसबुक एकाउंट्स में उनसे 4568 लोग जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


दो फेसबुक और एक क्लब चलाते हैं हेमराज
बरखेड़ा विधायक/खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के दो फेसबुक एकाउंट्स में क्रमश: 2914 व 4932 फालोवर्स हैं। इसके अलावा वह एक क्लब भी चलाते हैं। वाट्सएप पर भी उनके दो ग्रुप चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट की खातिर भाजपाई भी पीछे नहीं
शहर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांग रहे दीपक अग्रवाल के दो फेसबुक एकाउंट पर पांच हजार और एक पेज पर 9188 फालोवर्स हैं। पिछले विधान सभा चुनाव में बसपा टिकट पर दूसरे नंबर पर रहे संजय गंगवार इस बार भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। मेनका गांधी के करीबियों में गिने जाने वाले श्री गंगवार के दो फेसबुक एकाउंट से 9500 लोग जुड़े हैं। पूर्व विधायक बीके गुप्ता के फेसबुक के दो एकाउंट में करीब पांच हजार तथा एक पेज पर 100 लोग जुड़े हैं। प्रदीप नवरंग के फेसबुक पर 2000 व पेज पर 300 लोग जुड़े हैं। बरखेड़ा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांग रहे स्वामी प्रवक्ता नंद एक फेसबुक पर 4966, किशनलाल राजपूत के फेसबुक पर 907 व पेज पर करीब 100 मित्र हैं। चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन के एक पेज व फेसबुक एकाउंट से करीब 3500 लोग जुड़े हैं। पूरनपुर में भाजपा से टिकट मांग रहे अशोक राजा के 2062, बसपा से हरीराम गौतम 1245 मित्र फेसबुक पर हैं।

बसपा भी पीछे नहीं
बरखेड़ा विस सीट से बसपा के घोषित प्रत्याशी सर्जन डा. शैलेंद्र गंगवार के 3751 फेसबुक मित्र व पेज पर 1260 मित्र हैं। बीसलपुर से सपा के घोषित प्रत्याशी नीरज गंगवार के दो फेस बुक एकाउंट में 2300 मित्र जुड़े हैं। 


संगठन के साथ ये जिलाध्यक्ष 
भी चलाते फेसबुक
सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के फेसबुक से 496, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के फेसबुक एकाउंट में 4808, पेज पर 707, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा सोशल मीडिया पर सक्रिय तो हैं लेकिन उनकी मित्र संख्या छिपी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed