फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hindi divas

हमें एक सूत्र में बांधने का काम करती है हिंदी

Sat, 11 Sep 2021 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
hindi divas
पीलीभीत। हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें ज्यादा से ज्यादा इसका उपयोग करना चाहिए। यह हमें एक सूत्र में बांधने का काम करती है। इसलिए हमें इसका मान-सम्मान करना चाहिए। यह तभी संभव होगा जब हम हिंदी बोलेंगे, पढ़ेंगे और अपने दैनिक जीवन में इसका इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि मातृभाषा हिंदी को मनोवैज्ञानिक नजरिये से देखें तो यह सीखने में मुश्किल नहीं है। हिंदी संपर्क एवं राजभाषा के रूप में लगातार बढ़ रही है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 1949 को इसी दिन संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन और हिंदी की अनदेखी को रोकने के लिए 1953 से हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गई। शिक्षाविदों का कहना है कि हिंदी की अनदेखी राष्ट्रहित में नहीं है। हिंदी दिवस पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में हिंदी को महत्वपूर्ण स्थान देंगे।
विज्ञापन

भले ही आज हम अंग्रेजों से आजाद हो चुके हों लेकिन उनकी भाषा आज भी हम लोगों को कहीं न कहीं जकड़े हुए है। जैसे हम आज अंग्रेजी भाषा को महत्व देते हैं, वही स्थान हिंदी भाषा को क्यों नहीं दे सकते। जो हमारी मातृभाषा है। शिक्षक और अभिभावक को हिंदी के मान को बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। बच्चों को बचपन से ही हिंदी का ज्ञान दें और उनसे हिंदी में ही बात करें। - अंजू सिंह, प्राथमिक विद्यालय बालपुर पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व के ज्यादातर देशों की पहचान उनकी भाषा से है। एक देश-एक भाषा को अनिवार्य रूप से लागू किया जाना चाहिए। हमारे देश में अधिकांश लोग हिंदी भाषी है, परंतु अंग्रेजी भाषा के कारण किसी व्यक्ति की शिक्षा में अवरोध आए ऐसा नहीं होना चाहिए। किसी कार्यक्रम में अगर हिंदी बोलो तो ऐसा लगता है जैसे कि कोई अपराध कर दिया हो। सभी को अब हिंदी का मान बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। - मोनिका राठौर, प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed