फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   helt

वाह सुपरिंटेंडेंट साहब ! करनी थी रिपोर्ट, आप तो बचाने में लग गए

Sun, 08 Sep 2019 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
helt
पीलीभीत। सीएचसी से गर्भवती को सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका के आवास ले जाकर पांच हजार रुपये लेकर प्रसव कराने और नवजात की मौत हो जाने के मामले की जांच में तो लीपापोती कर ही दी गई थी, अब रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर भी अफसरों को गुमराह किया जा रहा है। सीएमओ ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश देने के बाद एमओआईसी ने पुलिस को तहरीर देने के बजाय जांच रिपोर्ट भेज दी। इसमें सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका को निर्दोष बताया गया है। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

अंडबोझी गांव निवासी रणजीत सिंह 20 अगस्त को पत्नी रजविंदर कौर को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी ले गए थे। वहां मिली रुखसाना नाम की महिला रजविंदर कौर को बहला फुसलाकर एक सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका के आवास पर ले गई। वहां पांच हजार रुपये लेकर प्रसव करा दिया गया। नवजात की हालत खराब होने पर रात में जच्चा-बच्चा को अस्पताल से भगा दिया गया था। दंपती ने नवजात के साथ नगर के एक धार्मिक स्थल में शरण ली। अगले दिन नवजात की मौत हो गई। रजविंदर की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रणजीत सिंह ने इसकी लिखित शिकायत एमओआईसी से की थी। मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा गया था। शिकायत के अगले दिन सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने सीएचसी पहुंचकर रणजीत सिंह के बयान दर्ज किए। एमओआईसी डॉ. छत्रपाल को जांच के निर्देश दिए गए। इस मामले की जांच को शुरू से गंभीरता से नहीं लिया गया। जांच में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका को कैसे बचाया जाए, इसका पहले ही तानाबाना बुन लिया गया था। इसके बाद जांच पूरी कर सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका को क्लीन चिट दे ही दी गई। जांच में पाया गया कि प्रसव को सीएचसी पहुंची रजविंदर कौर को रुखसाना नाम की महिला बुलाकर ले गई थी। लिहाजा रुखसाना को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई, लेकिन जांच में कई झोल थे। जब रूखसाना सीएचसी से रजविंदर कौर को बुलाकर ले गई, तब उसने प्रसव किसके घर में कराया। शिकायतकर्ता ने सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका पर ही प्रसव करने का आरोप क्यों लगाया? आदि सवालों का जांच में कोई जवाब ही नहीं है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने एमओआईसी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी मांगी, तो उन्हें बताया गया कि कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मगर हकीकत में पुलिस को तहरीर दी ही नहीं गई। सीएचसी के एक कर्मचारी से जांच रिपोर्ट की प्रति कोतवाली भेजकर रिसीविंग मंगवा ली गई। ताकि अफसरों को रिसीविंग दिखाई जा सके।
विज्ञापन

जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार को तहरीर भिजवा दी गई। इसकी रिसीविंग मेरे पास है। तहरीर में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका के निर्दोष होने का भी हवाला दिया गया है। - डॉ. छत्रपाल सिंह, एमओआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है। सीएचसी से एक जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को रिसीव करवाई गई। इसमें सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षिका को निर्दोष बताया गया है। रुखसाना की जानकारी न होने का हवाला दिया गया है। जांच रिपोर्ट पर एफआईआर नहीं हो सकती है। - अतर सिंह, इंस्पेक्टर पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed