फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Heavy waterlogging in low-lying areas of PTR, surveillance intensified

Pilibhit News: पीटीआर के निचले इलाकों में भारी जलभराव, निगरानी तेज

Fri, 04 Sep 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy waterlogging in low-lying areas of PTR, surveillance intensified
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लगातार बारिश के बाद निचले इलाकों की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। जंगल के कच्चे रास्ते जलभराव और दलदल में तब्दील हो गए हैं। कई मार्गों पर पेट्रोलिंग वाहनों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन अफसर और कर्मचारी पानी व कीचड़ के बीच पैदल गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के दौरान जंगल के दुर्गम रास्तों और घनी घास का फायदा शिकारी व वन अपराधी उठा सकते हैं। इसे देखते हुए पीटीआर प्रशासन ने 30 सितंबर तक ऑपरेशन मानसून के तहत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने जलभराव के कारण गश्त में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा है। भारत-नेपाल सीमा से सटे महोफ, बराही और हरीपुर रेंज में पांच विशेष सुरक्षा टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

इनमें दो टीमें टाटरगंज, गुन्हान और शारदा नदी किनारे तथा उत्तराखंड सीमा पर रात्रि गश्त कर रही हैं। एक टीम चंदिया हजारा, खिरकिया-बरगदिया और ढक्का चाट क्षेत्र में तैनात है। वहीं माला, गढ़ा, लालपुर, रामनगर और बानगंज में अवैध कटान तथा दियूरिया रेंज में अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed