फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Heavy rains, mercury drops by 2 degrees

Pilibhit News: झमाझम बरसे बदरा, पारा 2 डिग्री लुढ़का

Sun, 11 Aug 2024 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains, mercury drops by 2 degrees
रविवार की सुबह बारिश में शहर की स्टेशन रोड से जाते राहगीर।संवाद
पीलीभीत। रविवार को झमाझम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। 20 मिमी बारिश के बाद 2 डिग्री पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त तक ऐसे ही रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार से वैसे बारिश का क्रम बना हुआ था लेकिन समूचे जिले में बारिश नहीं हो पा रही थी। इससे बारिश वाले स्थानों पर तो लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे लेकिन जहां बारिश नहीं हो पा रही थी वहां गर्मी से लोग परेशान थे। इसके विपरीत रविवार को पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

ऐसे में अधिकतम तापमान 2 डिग्री घटकर 30.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं खेतों में लबालब पानी भर गया। खेतों में पानी भरने पर किसानों ने धान की नराई तेज कर दी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया जिले में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अभी 16 अगस्त तक ऐसे ही रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को यही तापमान क्रमश: 32.6 और 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
कई मोहल्लों में जलभराव से दिक्कत
रविवार को हुई बारिश से शहर की दरगाह रोड, मधुबन कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, छोटी मार्केट की सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई।

.....
किसानों के चेहरे खिले

वैसे तो बारिश बीते करीब तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही थी लेकिन जैसी उम्मीद थी वैसी नहीं हो पा रही थी। ऐसे में धान की नराई का काम भी सुस्त चल रहा था। रविवार को झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश के बीच ही किसानों ने धान के नराई तेज कर दी।

रविवार की सुबह बारिश में शहर की स्टेशन रोड से जाते राहगीर।संवाद

रविवार की सुबह बारिश में शहर की स्टेशन रोड से जाते राहगीर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed