फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Heavy rain makes the weather pleasant; waterlogging causes inconvenience.

Pilibhit News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव से परेशानी

Thu, 09 Jul 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain makes the weather pleasant; waterlogging causes inconvenience.
शहर के अशोक कॉलोनी में जलभराव। संवाद
पीलीभीत। शहर में मंगलवार आधी रात से शुरू हुई तेज बारिश का सिलसिला बुधवार को पूरे दिन जारी रहा। कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिनभर ठंडी हवाएं चलने से वातावरण सुहावना बना रहा।
विज्ञापन


बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह 6 बजे से ही रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही, दिनभर लगभग 12 मिमी बरसात दर्ज की गई। शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, बाजार सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, हालांकि दो-दो घंटे तक मौसम खुलने से जलभराव की निकासी हो गई। मौसम के जानकारों ने अगले एक-दो दिन तक जिले में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने का आसार जताया है। संवाद
विज्ञापन


---
बारिश की फुहारों से मिली राहत, उमस बरकरार
मझोला। क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश और रिमझिम फुहारों से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। सुबह करीब पांच से नौ बजे तक बूंदाबांदी हुई, जबकि शाम करीब चार बजे फिर लगभग 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। किसानों ने कहा कि अच्छी बारिश धान समेत खरीफ फसलों के लिए लाभदायक होगी। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने कुछ राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बारिश से फसलों को पहुंचेगा फायदा
बिलसंडा/ बरखेड़ा। दो दिन से बारिश होने से जहां मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी सुबह आसमान में घने बादल छाए और नगर क्षेत्र में हल्की बारिश तो गांव के कई स्थानों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान किसान उत्साहित दिखे। बरखेड़ा में किसानों ने बारिश को धान और गन्ने की फसलों के लिए लाभकारी बताया। उनका कहना है कि अब धान की रोपाई में तेजी आएगी। हालांकि बारिश के कारण नगर का बाजार निर्धारित समय से पहले बंद हो गया, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली साप्ताहिक हाट भी समय से पहले समाप्त करनी पड़ी।

--

बरसात में पौटां कलां में जलभराव, घरों में घुसा पानी

बरखेड़ा। बुधवार का सुबह से हुई तेज बारिश ने ग्राम पंचायत पौटां कलां में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियों की सफाई न होने से मुख्य मार्ग और गलियों में जलभराव हो गया, जिससे कई घरों में पानी घुस गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed