{"_id":"aaae280415cc363a958cbd4305585b4d","slug":"heating-and-heat-scorched-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताप और लू से झुलस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताप और लू से झुलस रहे लोग
पीलीभीत।
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक सप्ताह से पारा लगातार चालीस से ऊपर चल रहा है। इससे हो रही गर्मी
विज्ञापन
लोगोें को परेशान कर रही है। हालांकि गुरुवार को दोपहर बाद बादलों के छा
जाने से लोगों की उम्मीदें मौसम के परिवर्तन को लेकर जाग उठीं, लेकिन यह
उम्मीदें कुछ ही देर में काफूर हो गईं। गुरुवार को पारा 43.9 पर पहुंच गया,
जिससे लोग तमतमा उठे।
मौसम के मिजाज में परिवर्तन न होने से दहकती धूप में जहां जिले के बाशिंदे झुलस उठे, वहीं भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने घर से निकलना दूभर कर दिया। बाहर निकलने वाले युवक युवतियां सिर से पांव तक ढक कर ही निकल सके। भीषण गर्मी के चलते कूलर, पंखा भी फेल होते नजर आ रहे।
रात को मकानों में भी भारी उमस से लोग बेहाल दिखे। गुरुवार को पारा अधिकतम 43.9 व न्यूनतम 35.8 पर पहुंच गया। दहकती धूप, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से शहर की सड़के सूनसान दिखी। दुकानदारों ने भी दोपहर में दुकानें बंद कर दी। शाम को भी बाजार में गर्मी और उमस के चलते रौनक नहीं लौटी। चिलचिलाती धूप से पशु पक्षी भी परेशान हो उठे।
सप्ताह भर में गुरुवार को 43.9 के साथ रहा अधिक पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
10 जून 44.3 35.6
09 जून 44.0 28.6
08 जून 42.9 28.4
07 जून 42.4 34.4
06 जून 41.2 26.5
05 जून 41.2 26.0
04 जून 44.4 35.1