फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hearts combines Urdu

दिलों को जोड़ती है उर्दू

Tue, 10 Nov 2015 09:45 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 10 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
Hearts combines Urdu

डीएम मासूम अली सरवर ने कहा कि उर्दू मीठी और दिलों को जोड़ने वाली भाषा है। उर्दू में जो भी लिखा या पढ़ा जाता उसका असर दिल की गहराइयों तक होता है। वह डॉ. अल्लामा इकबाल के जन्मदिन पर आयोजित यौमे उर्दू कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

शहर के एक बारात घर में उर्दू फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित यौमे उर्दू कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज जमील ने आयते करीमा की तिलावत से किया। इस मौके पर डीएम ने पिछले दनों उर्दू भाषा को लेकर दो प्रतियोगिता के विजेताओं सोनम अंसारी, तैयबा खान, हुमा, फराजिया अकील, आफरीन अंसारी और नशरा अंसारी को पुरस्कृत किया। डॉ. अल्लामा इकबाल के जन्मदिवस पर बतौर मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि डॉ अल्लामा ने उर्दू की जिस तरह खिदमत की है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने नई नस्लों को उर्दू के फायदों से अवगत कराया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फिरासत हुसैन ने भी डॉ. इकबाल की सेवाओं को सराहा। उनकी भाषा से प्रेम की भावना को आत्मसात करने के लिए नौजवानों का आह्वान किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष फुरकान हाशमी, सचिव शरीफ अंसारी, मकबूल हुसैन फैज, इमान नकवी, लईक खां, रुकैया नजम, संजीदा नूर ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन इरफान सागर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री हुसैन को उम्र ए रवां अदबी खिदमात अवार्ड से नवाजा गया। कनवीनर मोहम्मद अली नवेद ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed