फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

कोरोना : जिला अस्पताल के एल टू में 50 बेड आरक्षित

Sun, 25 Dec 2022 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद जिले में भी तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। रविवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने जिला अस्पताल स्थित एल-टू अस्पताल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। कोविड संसाधनों के अलावा ऑक्सीजन प्लांट को भी चलवाकर देखा। सीएमओ ने बताया कि एल-टू में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर के दौरान जिले में 2710 केस सामने आए थे। लेकिन मरीजों की स्थिति सामान्य रही थी। इसके बाद लोग कोरोना को भूल गए। मास्क उतार दिए। अब शासन की सख्ती के बाद एक फिर नियमों का सख्ती के साथ पालन कराए जाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया।
विज्ञापन

रविवार को एल टू अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे सीएमओ ने 50 बेड आरक्षित कराए। वेंटिलेटर और कंसट्रेटर को लगाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को चलवाकर देखा। ऑक्सीजन की पाइपलाइन की स्थिति के अलावा अन्य संसाधनों की स्थिति को परखा। जिला महिला एवं पुरुष अस्पताल में कोविड सैंपलिंग के साथ डिस्टेंसिंग का सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सीएचसी-पीएचसी पर दूर की जाएगी दवाइयों की कमी
कोविड को लेकर देहात क्षेत्रों में स्थित सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गईं हैं। सीएमओ ने आदेश जारी कर कोविड सैंपलिंग बढ़ाने के साथ दवाइयों का अतिरिक्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर संभावित मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाने की हिदायत भी दी गई है।

000
बरखेड़ा और बिलसंडा एल-वन अस्पताल की भी परखी हकीकत
सीएमओ ने रविवार को बरखेड़ा और बिलसंडा स्थित एल-वन अस्पताल की स्थिति को भी परखा। यहां बेड आरक्षित करने के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
--
एल-टू अस्पताल में 50 बेड आरक्षित किए गए हैं। स्टाफ को कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के संबंध में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed