फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients of leptospirosis are being found after dengue in Pilibhit

Pilibhit: जिले में तेजी से पांव पसार रही ये नई बीमारी, 19 केस मिले, जानें किन इलाकों में मिले केस

Thu, 01 Dec 2022 09:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

बुखार के लिए गए सैंपल में लैप्टोस्पाइरोसिस की जांच में 19 मामले सामने आए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यह बीमारी चूहों और अन्य जानवरों का जूठा करने वाले खाद्य पदार्थों को खाने से होती है। इसका पशुओं से मनुष्यों में प्रसार होता है।

विज्ञापन
Patients of leptospirosis are being found after dengue in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत में डेंगू और बुखार के साथ जिले में एक नई बीमारी ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। बुखार के लिए गए सैंपल में लैप्टोस्पाइरोसिस की जांच में 19 मामले सामने आए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यह बीमारी चूहों और अन्य जानवरों का जूठा करने वाले खाद्य पदार्थों को खाने से होती है। इसका पशुओं से मनुष्यों में प्रसार होता है। मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन

जिले में डेंगू को लेकर स्थिति बिगड़ी हुई है। एलाइजा जांच में 187 और एनएस वन जांच में 11 सौ से अधिक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। विभाग पूरी तरह से डेंगू की रोकथाम के प्रयासों में जुटा है। इसके लिए जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी स्तर पर बैड की संख्या बढ़ा दी गई। कई टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है। अब लैप्टोस्पाइरोसिस बीमारी के केस मिलने के बाद विभाग की चुनौती और बढ़ गई है। अफसरों के मुताबिक लैपटोस्पाइरोसिस प्राथमिक रूप से जानवरों का रोग है जो कभी कभार मनुष्य में भी पहुंच जाता है। यह रोग लैप्टोस्पाइरा वंश के जीवाणु की दो प्रजातियों लैप्टोस्पाइरा इंट्रेरोगान और लैप्टोस्पाइरा वाइफैलैक्सा के कारण होता है। इस रोग में डायरिया और पीलिया का खतरा बढ़ जाता है।

शरीर से ब्लीडिंग भी होने लगती है। तीन दिन पूर्व जिले में ऐसे 19 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सतर्क हो गई है। मरीजों को ट्रेस करने के साथ निगरानी शुरू कर दी है। हालांकि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस बीमारी का प्रकोप पहले गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और दादर के तटीय क्षेत्र में देखने को मिल चुका है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि लैप्टोसिरोसिस के जिले में पहलेे भी मामले मिलते रहे हैं। यह बीमारी चूहों के झूठा करने वाले खाद्य पदार्थों को खाने से होती है, इसके अलावा चूहों और अन्य पशुओं के मल-मूत्र से इसके प्रसार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मामले
अमरिया, बिलसंडा, बिलसंडा, ललौरीखेड़ा मरौरी और अर्बन सीएचसी क्षेत्र।

रोकथाम के लिए पशु और कृषि विभाग को लिखा पत्र
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि लैप्टोसाइरोसिस की रोकथाम और बचाव के लिए विभागीय स्तर से तो प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही पशु और कृषि विभाग के अफसरों को भी पत्र लिखा गया है। जिससे पशुओं और चूहों को लेकर किसानों को जागरूक किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed