फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

पूरनपूर में खतरनाक हुआ डेंगू, 30 संदिग्ध मरीज मिले

Sun, 06 Nov 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Health
पूरनपुर। क्षेत्र में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। अब तक 30 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। नगर पालिका ईओ आरके भार्गव और सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राशिद भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद सीएचसी में डेंगू वार्ड बनाया गया है। शनिवार को वार्ड में दो मरीज भी भर्ती किए गए। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए नगर पालिका की तरफ फॉगिंग कराई जा रही है। हालांकि, यह नाकाफी साबित हो रहा है, क्योंकि कई मोहल्लों में मच्छरों को प्रकोप बना हुुआ है। पूरनपुर नगर पालिका का हाल यह है कि ईओ भी डेेंगू की चपेट में आ गए हैं। वहीं सीएचसी में तैनात डॉ. राशिद भी डेंगू से पीड़ित हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीएचसी क्षेत्र में डेंगू के 30 संदिग्ध मरीज हैं। सीएचसी में गांव सबलपुर खास और मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी दो मरीजों को भर्र्ती किया गया है।
विज्ञापन

इधर, पूरनपुर देहात क्षेत्र का भी बुरा हाल है। यहां भी काफी संख्या में लोग बुखार की चपेट में है। इसके विपरीत सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed