फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

संक्रामक बीमारियों के लिहाज से अक्टूबर संवेदनशील, इसलिए रहें सतर्क

Mon, 27 Sep 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रामक बीमारियों के लिहाज से यह मुश्किल समय है। अभी अक्तूबर तक का समय संवेदनशील होता है।
विज्ञापन

जिले में 18 डेंगू और 33 मलेरिया के केस मिल चुके हैं। इनमें एक बालक की डेंगू से मौत हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों से हटकर बात करें तो कई अन्य लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रामक बीमारियों के लिहाज से अक्तूबर तक समय संवेदनशील है। अभी डेंगू और मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। इसलिए लोग लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी करने के बाद दवा का छिड़काव कर रही हैै। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने लोगों से सहयोग की अपील की है। जिस घर में डेंगू का मरीज पाया जाता है, उस घर के आसपास के घरों का सर्वे कराया जाता है।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया से बचने के उपाय
- घर में और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर और बाल्टी में पानी भरकर न रखें। कचरे के डिब्बे को हमेशा ढक कर रखें। किसी भी खाली बर्तन में पानी रखने से बचाएं। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। रात को चादर ओढ़कर सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार तेज होने पर अप्रशिक्षित डॉक्टर से दवा न लें। पास के सरकारी अस्पताल जाकर उपचार कराएं। जिले में डेंगू, मलेरिया के केस मिले हैं। इसलिए सावधानी बरतें। - डॉ. सीमा अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed