{"_id":"6132763e8ebc3e7a21131484","slug":"health-pilibhit-news-bly458451156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के लिए धक्का-मुक्की और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के लिए धक्का-मुक्की और हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। कोरोना वैक्सीन लगवाने को सीएचसी में भीड़ कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी भीड़ हुई। धक्का मुक्की के साथ कई बार हंगामा हुआ। भारी हंगामा और धक्का मुक्की की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैक्सीन लगवाने वालों की लाइनें लगवाकर टीकाकरण कराया।
शुक्रवार को सीएचसी सहित पांच स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ। सीएसची में सुबह होते ही अस्पताल समय से पहले ही वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगने लगी। वैक्सीन लगवाने को महिलाएं कक्ष के बाहर बगैर लाइन लगाए बेतरतीब खड़ी हो गईं। भीड़ के चलते पहले वैक्सीन लगवाने की होड़ में धक्का-मुक्की हुई। ताकि किसी तरह पहले वैक्सीन लगवाने को कक्ष में पहुंचा जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धक्का मुक्की कर रही महिलाओं की लाइनें लगवाई। कुछ देर बाद लाइनों में पीछे की ओर खड़ी महिलाएं फिर आगे आ गई और धक्का मुक्की होने लगी। बाद में पुलिस ने वैक्सीन लगवाने आई महिलाओं को कक्ष के बाहर बैठा दिया। ताकि धक्का मुक्की न हो सके। भीड़ के चलते वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोगों को भारी असुविधा हुई। कई लोग तो भीड़ और धक्का मुक्की देखकर बगैर वैक्सीन लगवाए ही लौट गए।
शुक्रवार को सीएचसी सहित पांच स्थानों पर वैक्सीनेशन कराया गया। ढाई हजार से अधिक लोगों ने शुक्रवार को टीका लगवाया। सीएचसी में पुलिस के देर से पहुंचने पर धक्का मुक्की और हंगामा हुआ। इसकी सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाएं नहीं बन सकी। - डॉ. प्रेम सिंह राजपूत, प्रभारी चिकित्साधिकारी