{"_id":"6131257a8ebc3ebde136886d","slug":"health-pilibhit-news-bly458339958","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की मासूम में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल की मासूम में मिले डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर की रहने वाली एक दस साल की मासूम में डेंगू के लक्षण मिले हैं। प्राइवेट लैब से मिली रिपोर्ट के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने बच्ची को ट्रेस करने के बाद एलाइजा जांच कराने के लिए कहा है। मलेरिया विभाग बालिका में डेंगू के लक्षण मिलने की बात कही है। फिलहाल बच्ची के घर के आसपास फॉगिंग कराई जा रही है।
शहर के अवध नगर कॉलोनी निवासी एक दस साल की मासूम को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने पहले उसे शहर में डॉक्टरों को दिखाया। लेकिन दवा खाने के बाद भी उसे कोई आराम नहीं मिला। इस पर परिवार वाले बृहस्पतिवार को बरेली ले गए। जहां एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उसकी डेंगू और अन्य जांच कराई। बरेली में स्थित एक निजी लैब में बच्ची की जांच कराई गई है। इसमें बच्ची की एनएसएल-1 पॉजिटिव आया। इस पर लैब ने इसकी रिपोर्ट मलेरिया विभाग को भेजी है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने परिवार वालों से वार्ता कर बच्ची की डिटेल ली और वहां की टीम की एलाइजा करने के लिए कहा। इसके अलावा मलेरिया विभाग की टीम ने उसके घर पहुंचकर दवा का छिड़काव कराया। इधर, मलेरिया विभाग अलर्ट हो गया है।
मलेरिया सहायक राजीव मौर्या ने बताया कि अभी डेंगू की पुष्टि नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि एनएस एल-1 पॉजिटिव आया है। यह प्रारंभिक जांच होती है। अब एलाइजा की रिपोर्ट आने के बाद ही फाइनल पुष्टि होगी। फिलहाल परिवार में अगर किसी को बुखार आ रहा होगा तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।