{"_id":"5d9255118ebc3e015c0cb4f0","slug":"health-pilibhit-news-bly3783565182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक अक्तूबर को जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई। शिविर का उद्घाटन
मंगलवार सुबह दस बजे जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन करेंगे।
रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त ही हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। मुश्किल तब और बढ़ जाती है, जब ब्लड बैंक में किसी विशेष ब्लड ग्रुप की रक्त की उपलब्धता न होने पर जरुरतमंदों को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला परिवार इस जीवनदान रूपी महादान को लेकर पिछले कई सालों से लगातार जनपद में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें साल दर साल रक्तदानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
इधर अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एक अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में तैयारियां को जायजा लिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पुरुष के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि मंगलवार को होने वाले रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अफसर समेत कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।