{"_id":"5d6d5ba08ebc3e93b85d0644","slug":"health-pilibhit-news-bly374592334","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नर्सिंग छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नर्सिंग छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। संजय गांधी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने गांव खमरिया पहुंचकर साफ-सफाई, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, जल संचय के प्रति लोगों को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य राजवीर कौर ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में छात्राएं साफ-सफाई, पॉलिथीन का प्रयोग न करने और जल संचय के स्लोगन लिखी पट्टिकाएं हाथ में लेकर चल रहीं थीं। गांव खमरिया मेें हुई गोष्ठी मेें छात्रा सृष्टि ने पौधरोपण के महत्व, छात्रा अरमाना, बैशाली डेबिड ने जल संचय के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राजवीर कौर ने पॉलिथीन के प्रयोग के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन खाकर पशुओं की मौत हो रही है। पर्यावरण में पॉलिथीन जहर का काम कर रही है। अभियान में मानव सेवा प्रभू भक्ति ग्रुप का खास सहयोग रहा। ग्रुप के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने लोगों को साफ-सफाई करने, जल संचय करने की शपथ दिलवाई। कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर ज्ञान गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। ग्रुप सदस्यों ने जूनियर हाईस्कूल परिसर में अभियान चलाकर सफाई की।