फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health

तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा जांच

Sun, 01 Sep 2019 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Health
पीलीभीत। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भस्थ जीवित शिशु को मृत दर्शाने और फिर महिला की जान को खतरा बताकर गर्भपात के लिए दबाव बनाने के मामले में कई दिनों की टालमटोल के बाद आखिरकार डॉक्टर पर शिकंजा कसने को कार्रवाई आगे बड़ी है। शनिवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने सख्ती दिखाई जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच को लेकर प्रभारी सीएमओ ने तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर दो दिन में आख्या देने की बात कही है।
विज्ञापन

मामला एक डायग्नोस्टिक सेंटर का है। न्यूरिया निवासी नदीम ने गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक नर्सिंग होम की सलह पर 24 जुलाई को उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर पर पत्नी नेहा का अल्ट्रासाउंड कराया था। यहां गर्भस्थ जीवित शिशु की रिपोर्ट निगेटिव दे दी गई थी। इसके बाद अन्य दो अस्पतालों की रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु की रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद महिला की जान को खतरा बताकर गर्भपात के लिए दबाव बनाया जाने लगा। मामला संज्ञान में आने पर डीएम के निर्देश पर करीब पांच दिन पूर्व प्रभारी सीएमओ डॉ. अश्वनी गुप्ता ने टीबी अस्पताल के डॉ. राजेश भट्ट को प्रकरण की जांच सौंप दी थी। लेकिन डॉक्टर के रसूख और सत्ताधारी नेताओं के बाद कार्रवाई आग नहीं बढ़ सकी। शनिवार को इसको लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सख्ती दिखाई तो आनन-फानन में प्रभारी सीएमओ डॉ. अश्वनी गुप्ता ने तीन डाक्टरों का पैनल गठित कर दिया है। महिला अस्पताल की डॉ. कमलेश मिश्रा, रेडियोलोजिस्ट डॉ. जगदीश और जांच से इंकार करने वाले डॉ. राजेश भट्ट को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed