{"_id":"6908f25dade20dfbd00cb1b2","slug":"health-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-147269-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उपकरण मापन शिविर में 160 बच्चों का हुआ परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उपकरण मापन शिविर में 160 बच्चों का हुआ परीक्षण
Mon, 03 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी पर उपकरण मापन शिविर में जांच करते विशेषज्ञ। स्रोत विभाग
पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मरौरी पर उपकरण मापन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में भारत सरकार की ओर से नामित एलिंको कंपनी कानपुर के विशेषज्ञों ने 160 दिव्यांग छात्रों का परीक्षण किया।
शिविर में विशेषज्ञों ने प्रत्येक छात्र की दिव्यांगता का परीक्षण कर यह निर्धारित किया कि उन्हें किस प्रकार के सहायक उपकरण की आवश्यकता है। परीक्षण के बाद उपयुक्त छात्रों को उपकरण प्रदान करने के लिए चिह्नित किया। मापन शिविर में एक छात्र को ब्रेन केन, छह बच्चों को ब्रेल किट, 22 बच्चों को हियरिंग एड, तीन बच्चों को सीपी चेयर, 18 बच्चों को क्रच, चार बच्चों को सुगम्य केन, 84 बच्चों को टीएलएम किट, पांच बच्चों को ट्राई साइकिल और 25 बच्चों को व्हील चेयर के लिए उपयुक्त पाया। शिविर में एलिंको कंपनी कानपुर के विशेषज्ञ तुषार वर्मा, रोहित वर्मा, आदर्श द्विवेदी, कृष्णा केसरी और कृष्ण कुमार शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, रामदास, संजीव मिश्रा, अनुराधा अग्रवाल, अनिल सोनकर, राजेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार और सुनील त्रिपाठी सहित सभी स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।