फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   health issue in Unlock-1

प्रदूषण ने फिर बढ़ाई सांस रोगियों की धड़कनें, कई ने कराई कोरोना जांच

Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
health issue in Unlock-1
पीलीभीत। लॉकडाउन खुलने के बाद वाहनों का प्रयोग और सड़क पर चहलकदमी बढ़ी तो प्रदूषण भी पहले की तरह रफ्तार पकड़ने लगा। ऐसे में सांस के रोगियों की संख्या में भी इजाफा भी हो रहा है। कई ने तो कोविड जांच भी करा डाली।
विज्ञापन

जनपद में अस्थमा के करीब 15 हजार मरीज हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 50 के आसपास पहुंच गया था। प्रदूषण कम होने से पर्यावरण को लाभ पहुंचा ही था, साथ ही ऐसे मरीजों को भी परेशानी कम हो गई थी। अब अनलॉक-1 में वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। प्रदूषण फिर से पीएम 2.5 के कणों का स्तर 100 से 150 प्रति मीटर क्यूब हो चुका है। अब राहत पा रहे श्वास रोगियों को फिर से दिक्कत आने लगी है। इसके अलावा नए मरीज भी निकलकर सामने आ रहे हैं। मरीज सरकारी चिकित्सालयों में टेलीमेडिसिन सुविधा के तहत डॉक्टर को फोन कर दवा पता कर रहे हैं। मरीजों की सांस फूलने पर उन्हें कोरोना संक्रमण का भी डर सताने लगता है। इसे लेकर वह काफी भयभीत हैं। बीते 15 दिनों में 10 से अधिक लोगों ने तो कोविड जांच भी करा ली। उन्हें कोविड-19 का संक्रमण तो नहीं निकला मगर एहतियात बरतने की सलाह डॉक्टरों ने दी है।
विज्ञापन

कोरोना और सांस की बीमारी के लक्षणों में ये हैं अंतर
श्वास रोगी की सांस तो फूलती है, मगर बुखार नहीं होता, जबकि कोरोना में बुखार हो सकता है।
दोनों ही बीमारियों में खांसी आती है लेकिन कोरोना संक्रमित की खांसी सूखी होती है।
कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज को कमजोरी आती है, जबकि, सांस रोगी को ऐसा नहीं होता।
सांस फूले तो यह करें
तुरंत पीठ के बल लेट जाएं।
45 डिग्री पर तकिया लगाकर लेटें।
इन्हेलर का उपयोग भी बढ़ा सकते हैं।
ऑक्सीजन के लिए खुले में आ जाएं।
डॉक्टर से भी चिकित्सीय परामर्श लें।
यह सच है कि अब दोबारा प्रदूषण बढ़ने पर श्वास रोगियों को दिक्कत आ रही है। टेलीमेडिसिन सुविधा के तहत कई रोगी फोन कर परामर्श ले रहे हैं। कोरोना और श्वास रोग के लक्षण अलग होते हैं। घबराएं नहीं, सावधानी बरतें। - डॉ. प्रमोद अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed