फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Health department receives over Rs 18 crore from NHM, will get relief

Pilibhit News: एनएचएम से स्वास्थ्य विभाग को मिले 18 करोड़ से अधिक रुपयेे, होगी राहत

Sat, 23 May 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Health department receives over Rs 18 crore from NHM, will get relief
पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश सरकार ने जनपद को 18 करोड़ 10 लाख 92 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। इस बजट में आशा संगिनी प्रोत्साहन, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) भुगतान और स्वास्थ्य विभाग की 17 आवश्यक गतिविधियों के संचालन के लिए अलग-अलग मदों में धनराशि निर्धारित की है। एनएचएम पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बृहस्पतिवार शाम जिलों की धनराशि जारी की गई। जिले को मिली 18 करोड़ से अधिक धनराशि में आशा और आशा संगिनी प्रोत्साहन के अलावा जेएसवाई मद के लिए भी बजट का प्रावधान किया है। ब्लॉक स्तर और चाइल्ड हेल्थ मद को मिलाकर 5 करोड़ दो लाख रुपये की राशि निर्धारित की है। इसके साथ जिले में आशा और जेएसवाई से इतर 17 आवश्यक स्वास्थ्य गतिविधियों के संचालन के लिए धनराशि जारी की गई है। सीएमओ डॉ आलोक शर्मा ने बताया कि बजट प्राप्त हो गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक दो दिन में सभी के खातों में रुपये पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

3.65 करोड़ की कैपिटल ग्रांट भी मिली ः शासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिले को 3 करोड़ 65 लाख 39 हजार 180 रुपये का कैपिटल ग्रांट भी स्वीकृत की गयी है, इससे स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचा, विकास, उपकरणों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed