फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Head bowed in the worship of God, praying for peace in the country

खुदा की बंदगी में झुके सिर, देश में अमनचैन की दुआ

Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Head bowed in the worship of God, praying for peace in the country
नमाज अदा कराने के बाद अफसरों से ईद मिलने पहुंचे शाही इमाम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में ईद-उल-फितर हर्षोल्लस के साथ मनाया गया। शहर में सुबह से ही नमाज का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह में ईद की मुख्य नमाज सुबह दस बजे अदा की गई। नमाज से पहले शाही इमाम हाजी इजहार अहमद खां बरकाती ने सभी को इंसानियत के नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर शाही इमाम ने कहा कि जोे देश-दुनिया की हालत हैं, उससे सभी को सावधान रहते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखना है।
विज्ञापन

अमन-चैन कायम रखने की ओर कदम बढ़ाने की जरूरत है। हमें ऐसे प्रयास करने चाहिए, जिससे कौम और मुल्क का सिर न झुके। उन्होंने दुआ मांगते हुए कहा कि परवरदिगार सभी को सुख-चैन दे, इंसानियत का पाठ पढ़ाए। कोई किसी का खून न बहाए, कोरोना का दुनिया से खात्मा हो। ईद की नमाज के बाद शाही इमाम ने प्रशासनिक अफसरों को मुबारकबाद दी। सभी की सलामती के लिए दुआ की। इस मौके पर दूरदराज से आए लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी सरकारी अमले के साथ मौजूद रहे। नगर पालिका ने भी तंबू लगाया। ईद की नमाज के बाद लोग गले मिले। एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की गई। नगर पालिका के कैंप में अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। न्यूरिया के ईदगाह प्रांगण में जामा मस्जिद के शाही इमाम रिजवान ने नमाज से पहले तकरीर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर हुई खरीद, चली मेहमाननवाजी
ईद की नमाज के बाद बाजारों में रौनक बढ़ गई। लोगों ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने भी खिलौने आदि खरीदे। इस दौरान फकीरों को जकात भी दी। इसके बाद घरों में मेहमाननवाजी का दौर चला। घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए तथा एक-दूसरे को इनका आदान-प्रदान भी किया गया।
दो साल बाद हुई सामूहिक नमाज
बीते दो सालों से कोरोना महामारी के चलते लोगों को घरों में रह कर ईद मनानी पड़ी। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के चलते सामूहिक नमाज पर भी दो साल रोक रही। आज जब सभी ने साथ में नमाज पढ़ी तो लोगों के चेहरे खिल उठे। ईदगाह पर भी रौनक नजर आई।
न्यूरिया में दिखा उत्साह, भाईचारे के लिए हुई दुआ
न्यूरिया। न्यूरिया की ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों का सैलाब उमड़ा क्योंकि दो साल से कोरोना के कारण लोगों ने ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज नहीं अदा की थी। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोग पैदल व अपनी-अपनी सवारियों से ईदगाह पहुंचे। ईदगाह परिसर में जामा मस्जिद के शाही इमाम रिजवान साहब ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। कौम की सलामती व देश में अमन व भाईचारे के लिए दुआ मांगी। ईद-उल फितर के अवसर पर कांग्रेस नेता शकील नूरी ने ईद मिलन समारोह आयोजित किया। शकील नूरी हशरुदीन मन्टू रियाजुदीन के अलावा तमाम कार्य कर्ता उपस्थित रहे। संवाद
कलीनगर और माधोटांडा में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई ईद
कलीनगर। तहसील क्षेत्र में ईद उल फितर शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। कलीनगर में ईदगाह और माधोटांडा, डगा गांव में मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के निर्धारित समय के मुताबिक लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन, चैन के लिए दुआएं की गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की टीम मुस्तैद रही। संवाद
गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
बरखेड़ा। कस्बे में स्थित ईदगाह मंगलवार को ईद की नमाज जामा मस्जिद के मौलाना हिसामुद्दीनकारी ने अदा कराई। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने भी नमाज अदा की। महिलाओं ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की। बच्चों ने खिलौने आदि खरीदकर ईद मनाई। क्षेत्र के गांव गुजरानपुर, खकूमा, दौलतपुर, अधकटा, अमखेड़ा, जारकल्लिया, पौटाकला, पंडरी, पृथ्वीपुर, विक्रमपुर, नरायनठेर, गाजीपुर मुगल, खमरिया पंडरी के ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह फोर्स के साथ पूरे समय भ्रमण पर रहे।
ईदगाह में सुबह से जुट गए थे लोग
बिलसंडा। कोरोना काल के चलते लगातार दो साल से ईद की नमाज घरों में ही हो रही थी। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के कारण खुदा के बंदों ने घर पर ही रहते हुए नमाज अदा की थी। अब जब महामारी का असर कम हो चुका है तो एक बार फिर सामूहिक नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ अल्लाह की इबादत की। नगर के ईदगाह में सुबह लोग एकत्र हुए और इमाम आरिफ रजा खां हसमती ने नमाज अदा कराई।
गिले शिकवे भुलाकर गले मिले
जहानाबाद। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शाकिर रजा ने सैकड़ों लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद कुतवा पढ़ा गया मुल्क और कौम के लिए दुआ की गई। सभी लोगों ने नफरत, गिले- शिकवे मिटाकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
मौलाना ने कहा- मुसलमान मुल्क के लिए हैं वफादार
पूरनपुर। कोरोना महामारी के बाद इस बार ईद पर ईदगाह में नमाज पढ़ने को मुस्लिम समाज के लोग सुबह से ही एकत्र होने लगे थे। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सलीम खान ने ईद की नमाज पढ़ाई। तकरीर में मौलाना आमिर खान ने कहा कि मुसलमान देश का वफादार है और रहेगा। क्योंकि प्यारे नवी ने कहा कि जिस मुल्क में रहो, उसके वफादार बनकर रहो। मगर अफसोस है कि कुछ स्थानों पर मुसलमानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
ईदगाह मैदान में नगर पालिका और सपा नेताओं की ओर से ईद मिलन शिविर लगाया गया। नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, सभासद तौफीक अहमद कादरी सपा नेता हाजी लाडले, नगर पालिका सदस्य महेश आजाद, लियाकत हुसेन, नादिर रजा बरकाती, व्यापारी नेता विजयपाल विक्की, श्यामनाथ भारद्वाज, ओमकार गुप्ता आदि ने लोगों से ईद मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल अशोक पाल टीम के साथ मौजूद रहे। ईदगाह मैदान और मोहल्ला खानकाह में ब्लॉक रोड पर मेला लगा। ईद पर लोगों के घर जाकर शुभकामनाएं देने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। शेरपुरकला के ईदगाह में साढ़े सात बजे इमाम अब्दुल मुस्तफा ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
चौकसी के बीच नमाज अदा हुई, पुलिस रही भ्रमण पर
बीसलपुर। मंगलवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मनाई गई। ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद का मुबारकबाद दी। देर शाम तक ईद मिलन समारोह चलता रहा। ईदगाहों के पास मेले भी लगे, जिनमें बच्चों से संबंधित सामान बिक रहा था। सुरक्षा के लिहाज से सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कुछ लोगों ने गरीबों को भोजन भी खिलाया।

रसायाखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, रढ़ैता, दौलतपुर हीरा, टिकरी, भड़रिया, चुर्रासकतपुर, महादेवा, राजूपुर, मुसेली, चठिया सेवाराम, रोहनिया, करमापुर माफी, दियोरिया, टेहरी, सुजनी और गझंाड़ी आदि गांवों में भी यह पर्व मनाया गया। एसडीएम रिषीकांत राजवंशी, सीओ प्रशांत सिंह, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार शशांक सिह, कोतवाल नरेश त्यागी, दियोरिया कोतवाल एमएम चतुर्वेदी, पूरे दिन दौरा करते रहे। संवाद

शेरपुर कलां में ईदगाह पर ईद की नामज के ख़ुतबे में वैठे नमाजी।

शेरपुर कलां में ईदगाह पर ईद की नामज के ख़ुतबे में वैठे नमाजी।- फोटो : PILIBHIT

 

पीलीभीत ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद

पीलीभीत ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

ईदगाह में नमाज के बाद दुआ करते बच्चे। संवाद

ईदगाह में नमाज के बाद दुआ करते बच्चे। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

Head bowed in the worship of God, praying for peace in the country

Head bowed in the worship of God, praying for peace in the country- फोटो : PILIBHIT

 

जहानाबाद ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। संवाद

जहानाबाद ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed