{"_id":"67cf43a9322a88bfb40e8740","slug":"he-was-sent-to-america-illegally-with-rs-25-lakhs-had-to-spend-time-in-jail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132131-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 25 लाख लेकर अवैध तरीके से भेजा अमेरिका, काटनी पड़ी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 25 लाख लेकर अवैध तरीके से भेजा अमेरिका, काटनी पड़ी जेल
Tue, 11 Mar 2025 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। 25 लाख रुपये लेने के बाद जालसाजों ने थाना अमरिया क्षेत्र के गांव देवहा क्योलारा निवासी धर्मवीर सिंह को अवैध तरीके से अमेरिका भेज दिया। वहां उसे एक साल की जेल काटनी पड़ी। मुसीबतें उठाकर जैसे-तैसे वापस लौटने के बाद पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमका रहे हैं। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नौकरी के लिए अमेरिका जाना चाहता था। गांव के कुलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह ने अमेरिका का वीजा दिलवाने का आश्वासन दिया। 25 लाख रुपये मांगे। बातचीत के बाद 20 लाख रुपये और पासपोर्ट लेकर आरोपियों ने वर्ष 2017 में उसे दुबई से रुस, इटली, ब्राजील होते हुए मैक्सिको पहुंचाया।
मैक्सिको में उसे एक घर में 10 दिन तक बंद करके रखा गया। इसके बाद परिजनों से तीन लाख रुपये ले लिए। जान से मारने की धमकी देकर दो लाख रुपये और मंगवाए।
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद बस और पैदल उसे मैक्सिको-अमेरिका बार्डर तक पहुंचाया गया। अवैध तरीके से सीमा पार करने के दौरान अमेरिका की पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एक साल तक जेल में रखने के बाद अमेरिका से वापस भारत भेज दिया गया।
घर पहुंचने पर उसने बलविंदर से रुपये वापस मांगे तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है।