{"_id":"582dec2d4f1c1b57258fddce","slug":"has-no-private-vehicles-will-be-among","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी वाहनों से नहीं जा सकेंगे चूका बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी वाहनों से नहीं जा सकेंगे चूका बीच
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
टाइजर िररिजवऱ्र्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व प्रशासन तीसरे सीजन में पर्यटकों के लिए कुछ खास नहीं कर सका लेकिन चूका बीच तक जाने के लिए निजी वाहनों पर रोक लगा दी है। इससे पर्यटकों की समस्या बढ़ गई है। अब पर्यटन विभाग द्वारा मुहैय्या कराई गई जिप्सी से ही जंगल के भीतर सफर कर सकेंगे। इसके एवज में पर्यटकों को एक हजार रुपये चुकाने होंगे। टाइगर रिजर्व प्रशासन के इस फरमान से पर्यटकों में रोष है।
टाइगर रिजर्व का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। पहले दिन अधिकारियों ने पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया लेकिन दूसरे दिन लोगों का आना शुरू हुआ तो उनको प्रवेश द्वार नंबर चार पर चूका बीच तक निजी वाहन ले जाने से रोक दिया गया। बाद में पता चला कि टाइगर रिजर्व प्रशासन ने चूका बीच जाने के लिए सभी निजी वाहनों पर पाबंदी लगा दी है। प्रवेश द्वार नंबर चार से विभाग की जिप्सी चूका बीच तक पर्यटकों को लेकर जाएगी। जिप्सी से जाने के एवज में एक हजार रुपये भी लिये जाएंगे। साथ ही पूर्व वर्षों की भांति जिप्सी पर सवार होने वाले प्रत्येक पर्यटक को सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। हालांकि तीसरे सीजन में जंगल सफारी के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन 1800 रुपये किराए पर अपनी जिप्सी से पर्यटकों को जंगल भ्रमण की घोषणा की गई थी। पहले निजी वाहनों से जंगल में प्रवेश के दौरान पर्यटकों को अपने निजी वाहन की इंट्री के नाम पर 400 रुपये देने पड़ते थे। टाइगर रिजर्व प्रशासन के इस फरमान से पर्यटकों में रोष है। पर्यटकों का कहना है कि चूका बीच जाने के लिए निजी वाहनों को छूट होनी चाहिए। सत्र शुरू होने से लेकर अब तक महज 12 पर्यटक आए हैं। कलीनगर के नसीम का कहना था कि चूका बीच पर निजी वाहनों से जाने की पाबंदी सिर्फ आम लोगों के लिए है। कुछ खास लोगों को निजी वाहनों से जाने की छूट दी जा रही है। इधर चूका गेट के मुंशी नसीम खां का कहना है कि निजी वाहनों पर पाबंदी संबंधी आदेश नहीं आया था तो उस दौरान दो वाहन चूका चले गए थे, लेकिन अब पाबंदी लगा दी गई है। इधर महोफ रेंज के डिप्टी रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर चूका बीच तक जाने के लिए निजी वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई है।