{"_id":"68827b10c68a4d1487018ef5","slug":"harmony-in-sawan-people-of-muslim-community-showered-flowers-on-kanwariyas-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-140388-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में सौहार्द : मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में सौहार्द : मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
Thu, 24 Jul 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन में शहर के रोडवेज बस अड्डे के समीप आपसी सौहार्द की तस्वीर सामने आई। बदायूं के कछला घाट से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों का मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बम बम भोले के जयकारे भी गूंजे। कांवड़ियों ने गौरीशंकर मंदिर में भोलेबाबा का जलाभिषेक किया। बृहस्पतिवार की दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की मौजूदगी में कलीम उर रहमान शम्सी, सैयद शोएब अली, खुर्रम शम्सी, सोनू ट्रांसपोर्टर, अबरार खान, रशीद सभासद, शबिउद्दीन शम्सी, सैयद मोहसिन अली, मारूफ अंसारी, सद्दाम सिद्दीकी आदि उत्साह के साथ कांवड़ियों का स्वागत करते दिखे। कार्यक्रम का आयोजन कलीम उर रहमान शम्सी की ओर से किया गया।
फोटो : विधायक ने कांवड़ियों का किया स्वागत
बिलसंडा। कछला से गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर भाजपा विधायक विवेक वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता ने पुष्प वर्षा की। नगर से कांवड़ियों का एक जत्था कछला से जल लेकर क्षेत्र के लिलहर, गौरीशंकर और मंढानाथ मंदिर पर जल चढ़ाने पहुंचा। जहां विधायक और चेयरमैन ने उनको पटका पहनाया और फल खिलाए। इस दौरान सुमित गुप्ता, विक्रम गंगवार, अनुज मिश्रा, मीत राठौर समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
दो जत्थे गंगाजल लेने हरिद्वार रवाना
अमरिया। सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कस्बे से कांवड़ियों के दो जत्थे डाक कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना हुए हैं। पहला जत्था कस्बे के शिव मंदिर से बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे व दूसरा जत्था भीम सेन मंदिर से रवाना हुआ। सड़कों पर शिव भक्ति के साथ ही तिरंगा भक्ति के रंग बिखरे दिखाई दिए। डाक कांवड़ जत्थे के महंत संजय मिश्रा ने बताया कि सभी श्रद्धालु रविवार को हरिद्वार से डाक कांवड़ में पवित्र गंगाजल लाकर सोमवार को सुबह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा में कौशल गुप्ता, कमल श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, हनी वर्मा, चंदू शर्मा, तनु गुप्ता, विक्की मौर्य, विजय गुप्ता, राकेश अरोड़ा, राजन अरोरा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
पटका पहनाकर किया स्वागत
बीसलपुर। गांव अमृता खास में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम शर्मा ने बृहस्पतिवार को गांव से कछला घाट जाने वाले कांवड़ियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। गंगा जल लेने जाने वालों में सुरेंद्र गंगवार, छेदालाल, पिंकू पंडित, आदर्श मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, शिव स्वरूप गंगवार, वीरेंद्र कुमार, मदनलाल गंगवार, अंकित, विनोद कुमार आदि शामिल हैं। संवाद