फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Hard - to diligently brilliant glory

मेहनत-लगन से नाम रोशन करें मेधावी

Sun, 31 Jul 2016 10:31 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Hard - to diligently brilliant glory
samman
कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 437 मेधावियों को सम्मानित किया गया। शहर के एक बैंकटहॉल में रविवार को हुए समारोह का शुभारंभ विधायक वीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज का दर्पण होते हैं और आज का विद्यार्थी ही कल का भविष्य होता है। यहीं मेधावी आगे चलकर उच्च पदों पर आसीन होकर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने मेधावियों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसके बाद अपनी मेहनत व लगन से मुकाम हासिल करें ताकि उनके माता पिता के साथ-साथ उनके शहर, गांव का भी नाम रोशन हो सके। इस दौरान उन्होंने जिले भर के करीब 437 मेधावियों को स्मृतिचिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आरएस कनौजिया, जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार, सतीश गंगवार, रोहिताश्व, डीपी गंगवार, नीलेश कटियार, शलभ गंगवार, सेवाराम, राजीव, वासुदेव गंगवार, सौरभ गंगवार, प्रेमपाल गंगवार, डॉ. सीपी पटेल, अनिल पटेल, अभिषेक पटेल, चिरंजीव गौर, मनोज, डॉ. राममूर्ति गंगवार, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. जेडी गंगवार, संजय गंगवार, गायत्री गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed