{"_id":"642e1dca79b22f4bd20f1445","slug":"hanuman-janmotsav-will-not-be-celebrated-this-time-in-the-ancient-hanuman-temple-of-puranpur-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: पूरनपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर में इस बार नहीं मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: पूरनपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर में इस बार नहीं मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, यह है वजह
Thu, 06 Apr 2023 06:48 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:48 AM IST
सार
मंदिर के पुजारी ओमेंद्र पुरी ने बताया कि मंदिर के महंत राजेश पुरी 2 सितंबर 2022 को गोलोकवासी हो गए थे। इसलिए इस बार हनुमान जन्मोत्सव नहीं मनाया जाएगा।
विज्ञापन
माला रेंज की गढ़ा बीट में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर के माला रेंज की गढ़ा में बने प्राचीन हनुमान मंदिर में इस बार हनुमान जन्मोत्सव नहीं मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी ओमेंद्र पुरी ने बताया कि मंदिर के महंत राजेश पुरी 2 सितंबर 2022 को गोलोकवासी हो गए थे। इसलिए इस बार हनुमान जन्मोत्सव नहीं मनाया जाएगा। न ही भंडारा होगा। मई माह में यहां महंत का समाधी स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
पुजारी ओमेंद्र पुरी ने बताया कि मंदिर करीब ढाई तीन सौ साल पुराना है। बताते हैं कि पूर्व में यहां ग्वाले गाय चरा रहे थे। इसी दौरान यहां एक शिविलिंग दिखाई दिया। इसके बाद यहां एक पुजारी ने मूर्ति स्थापना कर दी। इसके बाद से यहां मंदिर बन गया। पुजारी ने बताया कि महंत राजेश पुरी ने यहां हनुमान जी की प्रतिमा के सामने एक साल 35 दिन खड़े होकर तपस्या की थी। जो लोग यहां मनोकामना मांगने आते हैं उनकी हर मनौती पूरी होती है।
विज्ञापन
पुजारी ओमेंद्र पुरी ने बताया कई साल पहले एक बार यहां हनुमान जी की 11 फीट की मूर्ति को तोड़ने के लिए क्रेन आई थी। तमाम प्रयास के बाद भी क्रेन प्रतिमा तक नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान क्रेन चालक की आंखों की रोशनी चली गई। तब वह हनुमान प्रतिमा के पास आया और माफी मांगी तब उसकी आंखों की रोशनी लौटी। इसके बाद वह क्रेन लेकर चला गया। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मंदिर के निर्माण को धनराशि दी थी।
विज्ञापन