फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   hamare pradhan

गांव तकिया दीनारपुर में विकास कर ग्रामीणों का जीतेंगे विश्वास

Wed, 02 Jun 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hamare pradhan
पूरनपुर। ग्राम पंचायत तकिया दीनारपुर में दिव्य शक्ति पुंज महाकाली शक्तिपीठ नागराज मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। इसी मंदिर से गांव की अलग पहचान है। धार्मिक स्थल से पहचान रखने वाली इस ग्राम पंचायत में अभी भी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित है। अब नए प्रधान से गांव के विकास की उम्मीद है। प्रधान ने भी गांव में विकास कर ग्रामीणों का विश्वास जीतने की बात कही।
विज्ञापन

2500 आबादी वाली इस ग्राम पंचायत में 1841 वोटर है। इस पंचायत में सुखदासपुर, गौटिया, तकियादीनारपुर शामिल है। ग्राम पंचायत में दिव्य शक्ति पुंज महाकाली शक्तिपीठ नागराज का मंदिर है। जो आसपास क्षेत्र के अलावा दूर-दराज के लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि मंदिर में पांच-सात सोमवार को सात, 11 सरसों के तेल के दिए जलाने पर मनोकामना पूरी होती है। वैसे तो मंदिर में अक्सर लोगों की भीड़ रहती है। मगर सोमवार को दिए जलाने वालों का तांता लगता है। हालांकि इस ग्राम पंचायत की अधिकांश गलियां कच्ची है। पानी निकास न होने से कई गलियों में जलभराव होता है। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। पानी के निकास के लिए गांव में मुख्य नाला भी नहीं है। इससे बारिश का पानी गांव में ही भरा रहता है। अब नए प्रधान से ग्रामीणों को गांव के विकास की काफी उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तकिया दीनारपुर
मतदाता 1841
आबादी 2500
साक्षरता 55 प्रतिशत
समस्याएं
- उच्च प्राथमिक स्कूल न होना।
- खेल मैदान नहीं है
- बारात घर
- मजरा सुखदासपुर में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है
- मंदिर जाने वाली कच्ची सड़क
- जलभराव, नाली, खड़ंजे की समस्या।
- माइनर नहर की पटरी
- श्मशान घाट पर हैंडपंप नहीं है
प्राथमिकताएं
- उच्च प्राथमिक स्कूल खुलवाना।
- मंदिर तक जाने के लिए रास्ता सही करवाना।
- मुख्य मार्ग, खड़ंजा, नालियों का निर्माण कराना।
- बारात घर बनवाना।
- मजरा सुखदासपुर में आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाना।
पंचायत के लोगों ने जिस उम्मीद से उनको प्रधान बनाया। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बगैर भेदभाव के गांव में विकास कराया जाएगा। उच्च प्राथमिक स्कूल खुलवाने को पूरा प्रयास किया जाएगा। पात्रों को पेंशन आवास की सुविधा दिलवाई जाएगी। - हुकुम सिंह, प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय की जरूरत है। ताकि कक्षा पांच पास करने के बाद बच्चों को दूसरे गांव में शिक्षा को न जाना पड़े। इसके अलावा गलियों का निर्माण, नाली निर्माण भी होना है। - रामकिशोर मौर्य
बच्चों, युवाओं को शरीर स्वस्थ रखने को खेलना, टहलना भी जरूरी है। मगर गांव में कोई खेल का मैदान ही नहीं है। इससे गांव से निकलने वाली की खेल प्रतिभाएं नहीं उभर पा रही है। - इतवारी लाल
तकियादीनारपुर से मजरा गौटिया जाने के लिए खमरिया माइनर की पटरी पर कच्ची रास्ता है। जिसमें प्राथमिकता के आधार पर मजरे तक सड़क बननी चाहिए। ग्राम प्रधान से निदान की उम्मीद है। - महेंद्र सिंह।

गांव सुखदासपुर में आंगनबाड़ी केंद्र की जरूरत है। गांव सुखदासपुर में केंद्र न होने से बच्चों, गर्भवतियों को मिलने वाला लाभ नहीं मिल पा रहा है। - दिनेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed