फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Half the city lost power at night, leaving people in distress

Pilibhit News: रात में आधे शहर की बिजली गुल, बेहाल हुए लोग

Fri, 22 May 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Half the city lost power at night, leaving people in distress
देवेश बंसल।
पीलीभीत। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से पूरे शहर में लोग बेहाल रहे। बुधवार की रात आधे शहर के उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब पांच घंटे से ज्यादा गुल रही। उपभोक्ता बिजली निगम के अफसरों को कॉल लगाते रहे, लेकिन अफसर नींद से नहीं जागे। शिकायतों के बाद डीएम ने एक्सईएन को फटकार लगाई। इसके बाद टीमें फाॅल्ट ठीक करने के लिए दौड़ीं। व्यापारी नेताओं ने कहा है कि यदि बिजली संकट में सुधार नहीं हुआ तो दरी बिछाकर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 40 के पार तापमान पहुंच गया है। गर्मी और तपिश के बीच लोगों का घराें से निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, बिजली विभाग के अफसरों की अनदेखी के चलते शहर में अंधाधुंध बिजली की कटौती की जा रही है। वहीं, घंटों समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बुधवार की रात शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली फॉल्ट हुए। समस्या के समाधान के लिए लोगों ने अफसरों को फोन लगाए, लेकिन अफसरों की ओर से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। शहर के लगभग आधे हिस्से में करीब पांच घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अफसर नींद से नहीं जाग सके। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने पर शहर के कई लोगों ने इसको लेकर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की। इसके बाद डीएम ने एक्सईएन को जमकर फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की सहूलियत की लिए उनकी समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराया जाए। संवाद

देवेश बंसल।

देवेश बंसल।

देवेश बंसल।

देवेश बंसल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed