फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Half month in the same area killed in tiger attack, the third in

एक ही क्षेत्र में डेढ़ माह में बाघ के हमले में तीसरी मौत 

Mon, 16 Jan 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व से बाहर आकर मानव पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले डेढ़ माह में बाघ के हमले में तीसरी मौत है जिससें दो मौते एक ही गांव पिपरिया संतोष की हैं जबकि एक घटना पड़ोस के गांव डगा में हुई थी। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष और डगा का क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा बराही और कुछ हिस्सा महोफ जंगल से सटा हुआ है। 27/28 नवंबर की रात खेत पर सिंचाई करने गए पिपरिया संतोष के 52 वर्षीय बाबूराम पर बाघिन ने हमला कर मार डाला था। अगले दिन वनविभाग ने बाघिन को पकडने के लिए हाथी भी मंगाए साथ ही ट्रैंक्यूलाइजिंग एक्सपर्ट भी पहुंचे लेकिन बाघिन चकमा देकर भाग गई। इसके कुछ दिन बाद ही 11 दिसंबर को हरदोई ब्रांच नहर पार इसी बाघिन ने डगा निवासी 22 वर्षीय अहमद खां को उस समय मार डाला था जब वह अपने साथी के साथ नहर पर पानी लेने गया था। इन दो घटनाओं के बाद से ही ग्रामीणों में जबर्दस्त रोष है। अभी दोनों गांव में बाघिन के हमले की दहशत कम भी नहीं हुई थी कि सोमवार को पुन: पिपरिया संतोष के ही 17 वर्षीय राजीव को बाघ ने मार डाला।
विज्ञापन

कहीं खूनी बाघिन का ही हमला तो नहीं
27/28 नवंबर की रात बाबूराम पर हमला करने वाली बाघिन वनविभाग की टीम का सुरक्षा घेरा तोड़कर भाग गई थी। बाद में इसी ने डगा के युवक पर हमला किया था। गांव वालों की मानें तो राजीव पर हमला करने वाली वहीं बाघिन हो सकती है। यदि ऐसा है तो यह उसका तीसरा शिकार है। ऐसे में वनविभाग को इसे काबू में करना अथवा इसपर प्रभावी नियंत्रण के उपाय करना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

रविवार/सोमवार को ही तीनों घटनाएं
पीलीभीत। बाघिन के हमले की तीनों घटनाएं रविवार/सोमवार के दिन ही हुई हैं। 27 नवंबर को रविवार था। रात में बाघिन के हमले की सूचना अगले दिन सुबह सोमवार को मिली थी। वहीं डगा गांव निवासी अहमद खां पर भी रविवार की रात हमला हुआ था जिसके चलते अन्य सभी कार्रवाई सोमवार को हुई थी। अब एक बार फिर सोमवार को ही तीसरा हमले में राजीव की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था राजीव
जमुनिया। पिपरिया संतोष निवासी नेवाराम के तीन पुत्र और एक पुत्री क्रमश: 23 वर्षीय धर्मेन्द्र, 19 वर्षीय लक्ष्मी, 17 वर्ष राजीव और 15 वर्षीय धर्मवीर थे। राजीव कलीनगर स्थित कॉलेज में 10वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार को वह खेत की रखवाली करने गया था लेकिन वहां बाघ के हमले का शिकार हो गया। राजीव की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मां भाई बहन का रो रो बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed