{"_id":"8e628d76fb6e6b452d1595d9370cd286","slug":"gurupuarnima-devoutly-celebrated-throughout-the-district-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरुपूर्णिमा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरुपूर्णिमा पर्व
Pilibhit
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में गुरुपूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं स्कूलों में भी गुरुओं की महिमा का बखान किया गया।
विज्ञापन
शहर का गोपीनाथ राधारमण मंदिर शुक्रवार को गुरु महिमा से गूंज उठा। जयगुरुदेव जयगुरुदेव की करतल ध्वनि के साथ श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामी ने बताया कि द्वापर के अंतिम भाग में व्यास जी अवतरित हुए। उन्होंने समझ लिया कि कलयुग मनुष्यों की शक्ति क्षीण हो जाएगी। उन्होंने वेदों के चार भाग किए। जो लोग वेदों को पढ़ नहीं सकते, उनके लिए महाभारत की रचना की। इस मौके पर पुष्पा शर्मा, मधु गोस्वामी, रमेश, श्यामा जीवन गोस्वामी, वंदना, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे। इधर गायत्री शक्तिपीठ पर भी गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया। मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनदयाल शर्मा ने परम पूज्य गुरुदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। गायत्री परिजनों ने पौधरोपण करने व स्मार्ट सिटीजन बनने का संकल्प लिया। नरायनलाल शर्मा, पातीराम शर्मा, करुणाशंकर शुक्ला, हरीशंकर वर्मा, डॉ. केएन यादव, मधु कुमार आदि मौजूद रहे। इधर महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य सुशीला आर्या ने बच्चों को गुरु महिमा के बारे में बताया। इस मौके पर एनवी सिंह, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, महेंद्र धामी आदि मौजूद रहे। संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शिक्षक राजेंद्र मिश्रा ने बच्चों को आषाढ़ पूर्णिमा के बारे में व महर्षि वेदव्यास के जीवन पर प्रकाश डाला। सरस्वती शिशु मंदिर साहूकारा में चिलावीपा के पूर्व व्यवस्थापक ब्रजेंद्र कुमार अग्रवाल ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गुरु की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी, महेशचंद्र तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, सूरजप्रकाश, रामपाल, देवीदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने व्यास पूजा पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने घरों की दीवारों पर देवी देवताओं की आकृतियां बनाईं। पूजा अर्चना की व प्रसाद चढ़ाया। कुछ श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
पूरनपुर। गुरुपूर्णिमा पर घरों में लोगों ने पूजा कर प्रसाद चढ़ाया। कई घरों में परंपरा के अनुसार घर की बाहरी दीवारों पर गोबर से
निशान लगाए गए। अमरैया के लाल बाबा मंदिर में भंडारा हुआ। भंडारा में जगदीश महाराज, राजेंद्र कुमार, रामबहादुर, सियाराम, रमासेवक मिश्र, अनिल आदि का सहयोग रहा। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई में कार्यक्रम का शुभारंभ महार्षि व्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुआ। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने पर्व के बारे मेें प्रकाश डाला। माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर मे पांचकुंडीय यज्ञ, अखंड जप, विवाह संस्कार व विचार गोष्ठी हुई। विवाह संस्कार में आलमपुर के इंद्रपाल-रंपुरा की लक्ष्मी देवी, शिवनगर के सरीन कुमार-जादौपुर की चांदनी देवी विवाह बंधन में बंधे। पूर्व विधायक सुखलाल, अनंतराम पालिया, लालता प्रसाद शास्त्री, सत्य प्रकाश शुक्ला, अवधेश जैसवाल, कढेर सिंह, राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश, तौलेराम पांडेय, संदीप खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। गांव गोवल मे गायत्री परिवार के तत्वावधान में हुए गायत्री यज्ञ में तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ सत्यपाल यादव ने विधि विधान से कराया। इस मौके पर सीओ सुवेग सिंह सिद्धू, डॉ. रत्नेश गंगवार, लालाराम मौर्य, प्रताप सिंह तोमर, सुरेशपाल यादव, मनोज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सहजिला कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, अनिल शुक्ला, पूरनलाल, प्रमोद पटेल, गिरीशचंद्र मिश्रा आदि ने विचार रखे। जयगुरुदेव आश्रम पर हुए कार्यक्रम में जोगेंद्र सिंह, चंद्रपाल, हरीश चंद्र, बृजपाल, जावित्री आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। श्री जयगुरुदेव जीवित वैचारिक संस्था के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. सविता गंगवार, डॉ. ओपी गंगवार, ओमपाल प्रजापति, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिरड़ी साईं रक्षा धाम में हुए भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें देवेश शर्मा, प्रभाकर, दिवाकर, संजय, अनिल, गिरीश चंदम्र, महेंद्र आदि का खासा सहयोग रहा। साईं रक्षा आश्रम में हुए कार्यक्रम में सुभाषचंद्र, सुरेंद्र कुमार, प्रीति, रिंकी, रेनू आदि का सहयोग रहा।