फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guru Nanak Jayanti today, began in Gurudwara Akhandpat

गुरुनानक जयंती आज, गुरुद्वारों में शुरू हुए अखंडपाठ

Sun, 13 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 13 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti today, began in Gurudwara Akhandpat
गुरुनानक जयंती आज, गुरुद्वारों में शुरू हुए अखंडपाठ - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
प्रथम गुरु गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर सहित जिले भर के गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में शनिवार को शुरू हुआ अखंडपाठ रविवार को भी जारी रहा। वहीं प्रभातफेरियों का क्रम भी पूरा हो गया।
विज्ञापन

सिख पंथ के प्रथम गुरू के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पिछले एक सप्ताह से प्रभातफेरियां निकाली जा रही थीं। रविवार को अंतिम दिन छतरी चौराहा स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर प्रभातफेरी स्टेशन रोड, सुनगढ़ी थाना, गैस चौराहा होते हुए चूड़ी वाली गली पहुंची। यहां स्वागत के बाद वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। गुरुद्वारे के प्रधान बलवीर सिंह ने बताया सोमवार को सुबह अखंडपाठ का भोग पड़ेगा। इसके बाद नानकमत्ता गुरुद्वारे से आए भाई गुरमेज सिंह जत्थे के साथ कीर्तन कर गुरू महिमा का बखान करेंगे सा ही लंगर भी लगेगा। उधर शहर के ऐतिहासिक छवीं पातशाही गुरुद्वारे में भी प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

मझोला। कस्बा स्थित गुरुद्वारा कलीधर सिंह सभा में सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में संगत ने इसमें भाग लिया। शबद कीर्तन के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रभातफेरी गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभातफेरी में तेजेंद्र सिंह, गुरुमुख सिंह, दर्शन सिंह, कश्मीर सिंह, मंजीत सिंह, चरनजीत सिंह, हरपाल सिंह गोराया, जसपाल सिंह गोराया सहित कई लोग थे। गुरुनानक जयंती को लेकर गुरुद्वारे में अखंडपाठ रखा गया जिसका सोमवार को भोग पड़ेगा। गुरुपर्व को धूमधाम से मनाने के लिए गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री अखंड साहिब पाठ का आज पड़ेगा भोग 
पूरनपुर। रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू हुई प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हरविंदर सिंह सन्नी और इसके बाद डॉ. चतविंदर सिंह के आवास पहुंची। यहां भजन कीर्तन हुआ। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं को चाय का लंगर कराया गया। नगर कीर्तन विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुन: गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पहुंचकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा, मास्टर गुरदयाल सिंह, अशोक खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, अजीत पाल सिंह, हरविंदर सिंह सन्नी, चतविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, राजविंदर सिंह, जागीर  सिंह, कश्मीर सिंह आदि थे। प्रधान बलजीत सिंह खैरा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में शनिवार को रखे गए श्री अखंड पाठ का भोग सोमवार को पड़ेगा। मंगलवार को भव्य दीवान सजाया जाएगा। उधर, अकाल अकेडमी गोमती पुल में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। सोमवार को श्री अखंड साहिब पाठ का भोग पड़ेगा। इसके बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गुरु का अटूट लंगर चलेगा। जानकारी मुख्य सेवादार बाबा जसवंत सिंह ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed