फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Gunhan village has suffered the most damage from Sharda river

Pilibhit News: गुन्हान गांव में शारदा नदी से सर्वाधिक नुकसान

Wed, 17 Jul 2024 04:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Gunhan village has suffered the most damage from Sharda river
पीलीभीत। शारदा नदी में आई बाढ़ से कलीनगर तहसील के शारदा पार बसे गांव में सर्वाधिक नुकसान हुआ। यहां अधिकतर फसलें नष्ट हो गईं। बुधवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने टीम के साथ शारदा पार पहुंचकर ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटी। इसके अलावा लेखपाल को सर्वे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व में लगातार हुई बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी। कलीनगर तहसील क्षेत्र के 20 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। तीन दिन तक हालात खराब रहे थे। शारदा नदी के पार भी तीन गांवों के लोग पानी बढ़ने से फंसे रहे थे।
विज्ञापन

इस इलाके में नदी के पानी से फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं थी। लोग भी परेशानी के बीच समय काटते रहे थे। पानी कम होने के बाद राहत सामग्री पहुंचना शुरू हुई। मंगलवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता टीम के साथ नाव से नदी को पार कर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ग्रामीणों को राहत किट वितरित कीं। लेखपाल गजेन्द्र सिंह को सर्वे कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। लेखपाल ने बताया कि सर्वाधिक नुकसान गुन्हान गांव में हुआ। सर्व में करीब 70 प्रति धान और सोयाबीन की फसल नष्ट हो चुकी है।

इसके अलावा गोरख डिब्बी का भी सर्वे किया जा रहा है। रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में सौंपी जाएगी। इधर बाढ़ का असर कम होने के बाद फसलों के नुकसान को देख लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उधार पर लेकर फसल लगाई थी। बाढ़ से हाल खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed