{"_id":"6ac00a7b47cb0e208e0e4ffb","slug":"guides-learned-to-identify-birds-and-small-wildlife-during-wildlife-week-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-170183-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वन्यजीव सप्ताह में गाइडों ने सीखी पक्षियों और छोटे वन्यजीवों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वन्यजीव सप्ताह में गाइडों ने सीखी पक्षियों और छोटे वन्यजीवों की पहचान
Sat, 03 Oct 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नेचुरल गाइड्स । स्रोत- विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। वन्यजीव सप्ताह के तहत पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत नेचुरल गाइड्स के लिए विशेष बर्ड वॉचिंग और प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें गोरखपुर के जाने-माने बर्ड फोटोग्राफर चंदन प्रतीक ने गाइडों को पक्षियों की पहचान, व्यवहार और प्राकृतिक आवास की जानकारी दी।
सुबह आयोजित बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम में जलाशय और आसपास के क्षेत्र में दिखाई देने वाली विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन कराया गया। चंदन प्रतीक ने बताया कि पक्षी केवल जंगल की खूबसूरती बढ़ाने वाले जीव नहीं हैं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण घटक हैं। वे बीजों के प्रसार, कीट नियंत्रण, परागण और खाद्य शृंखला को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसके बाद पीटीआर में वर्तमान और पूर्व में पंजीकृत रहे नेचुरल गाइड्स के लिए पक्षियों और छोटे वन्यजीवों की पहचान व उनके पारिस्थितिक महत्व पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय जैव विविधता, वन्यजीवों की भूमिका और प्रकृति पर्यटन के दौरान संरक्षण के उपायों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया दोनों कार्यक्रमों में करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य गाइडों को पीटीआर की स्थानीय जैव विविधता की बेहतर जानकारी देना और पर्यटकों को वन क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत से अधिक प्रभावी ढंग से परिचित कराने में सक्षम बनाना रहा। वन्यजीव सप्ताह की यह पहल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।