फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Guest lecturers were Vidyarthybchche not stray from the marked

गेस्ट लेक्चरर के न आने से भटके विद्यार्थी

Fri, 20 Feb 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 20 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Guest lecturers were Vidyarthybchche not stray from the marked
उपाधि महाविद्यालय में एक्स्ट्रा क्लास को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार
विज्ञापन
को गेस्ट लेक्चरार नहीं पहुंचीं। इसके चलते विद्यार्थी भटकते रहे। अब में प्राचार्य ने दो गेस्ट लेक्चरल को बुलवाया, तब कहीं जाकर कक्षाएं शुरू हो सकी।
महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र का कोई प्रवक्ता नहीं है। इस कारण एक गेस्ट लेक्चरर को बुलाकर 17 फरवरी से एक्स्ट्रा क्लास शुरू कराई गई थी। अवकाश के दिन एक्स्ट्रा क्लास के संचालन का पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और उनके साथियों ने विरोध किया था। इसके चलते सभी पांच छात्र नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। पुलिस गुरुवार को भी तैनात रही।
इधर गुरुवार को विद्यार्थी एक्स्ट्रा क्लास लेने में पहुंचे, लेकिन गेस्ट लेक्चरर नहीं पहुंचीं। बताते हैं कि उक्त छात्र नेताओं द्वारा किए गए विवाद के डर से ही गेस्ट लेक्चरार नहीं आईं। इस पर विद्यार्थियों ने मामले की सूचना प्राचार्य को दी और किसी अन्य गेस्ट लेक्चरर को बुलवाने की मांग की।
प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि स्प्रिंगडेल कॉलेज के दो प्रवक्ता इलियास अहमद और नितिन कुमार को बुलवा लिया गया है। उन्हीं के द्वारा एक्स्ट्रा क्लास संचालित कराई जाएगी। डीएम को पत्र  भेजकर  इन  प्रवक्ताओं के मानदेय आदि की व्यवस्था कराई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed