{"_id":"6ae6473d0a9cd41b3a0cb046","slug":"streets-of-a-city-plunged-in-darkness-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-172352-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अंधेरे में डूबे शहर के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अंधेरे में डूबे शहर के रास्ते
Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
अंधेरे में डूबा शहर का साहूकारा मार्ग। संवाद
- फोटो : ARchive
पीलीभीत। दिवाली की रौनक बढ़ने के साथ बाजारों और घरों को रोशनी से सजाने की तैयारियां तेज हैं। नगर पालिका भी शहर के प्रमुख चौराहों को जगमग करने में जुटी है, लेकिन इन चमकते चौराहों से आगे बढ़ते ही सड़कों पर अंधेरे का साम्राज्य नजर आता है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कहीं मकानों के भीतर से छनकर आ रही रोशनी गलियों को सहारा दे रही है तो कहीं दुकानों के साइनबोर्ड ही सड़क को रोशन कर रहे हैं। हाईवे पर तो वाहन चालकों की हेडलाइट के भरोसे ही सफर हो रहा है। शुक्रवार रात की गई पड़ताल में सामने आई तस्वीरें नगर पालिका के शहर को रोशन करने के दावों और जमीनी हकीकत के बीच अंतर बयां कर रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
10:55 बजे : साहूकारा की गलियों में मकानों की रोशनी का सहारा
शहर के पॉश इलाकों में शामिल साहूकारा मोहल्ले की तस्वीर भी चौंकाने वाली रही। रात 10:55 बजे यहां गली में आगे तक अंधेरा पसरा मिला। सड़क के दोनों ओर बने मकानों के भीतर जल रही लाइटों से निकलने वाली हल्की रोशनी ही रास्ते को कुछ हद तक दिखाई देने लायक बना रही थी। गली में न तो स्ट्रीट लाइट नजर आई और न ही हाईमास्ट की व्यवस्था दिखी। ऐसे में देर रात आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
11:45 बजे : जेपी रोड पर साइनबोर्ड बंद होने पर छा जाएगा अंधेरा
रात 11:45 बजे जेपी रोड की स्थिति देखी गई तो यहां भी पर्याप्त रोशनी का इंतजाम नहीं मिला। सराफा कारोबारियों की दुकानों के बाहर लगे साइनबोर्ड से निकलने वाली रोशनी सड़क को कुछ हद तक उजाला दे रही थी। जिन प्रतिष्ठानों पर साइनबोर्ड नहीं लगे थे, उनके सामने अंधेरा पसरा हुआ था। दुकानों के बोर्ड बंद होते ही इस मार्ग पर रोशनी का संकट और गहरा सकता है। कारोबारियों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
11:48 बजे : चावला चौराहे की रोशनी के आगे गलियां अंधेरे में
चावला चौराहे से जुड़े मार्ग पर जल निगम की ओर से पाइपलाइन डालने का काम कराया जा रहा है। इसके चलते जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। रात 11:48 बजे मुख्य रास्ते पर दूर स्थित चौराहे की रोशनी का ही सहारा दिखाई दिया। गलियों और सड़क के आसपास पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं मिली। अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। निर्माण कार्य के बीच रोशनी की व्यवस्था न होना लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
11:58 बजे : टनकपुर हाईवे पर वाहनों की हेडलाइट के भरोसे सफर
शहर के बीच से गुजरने वाले टनकपुर हाईवे पर रात 11:58 बजे स्थिति और गंभीर नजर आई। चौराहों पर तो रोशनी की व्यवस्था दिखाई दी, लेकिन इनके बीच के हिस्सों में अंधेरा छाया हुआ था। हाईवे से गुजरने वाले वाहन अपनी हेडलाइट के सहारे रास्ता तय कर रहे थे। ऐसे में किसी वाहन की लाइट खराब होने पर चालक के लिए सड़क पर आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिछली दिवाली पर लगी थीं दो हजार नई लाइटें, अब नई खेप का इंतजार
नगर पालिका प्रशासन की ओर से पिछले साल दिवाली पर शहर में दो हजार बल्ब और 90 वाट की एक हजार लाइटें लगवाई गई थीं। इसके बाद से नए प्रकाश उपकरण लगाने की दिशा में कोई खास पहल नहीं हुई है। मौजूदा समय में खराब लाइटों को कंपनी से गारंटी के तहत बदलवाया जा रहा है। इससे पुरानी व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास तो हो रहा है, लेकिन नए स्थानों पर रोशनी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त लाइटें नहीं लगाई जा रही हैं। नतीजतन कई वार्डों की गलियां और प्रमुख सड़कों के हिस्से अंधेरे में हैं। त्योहार पर चौराहों को सजाने के साथ ही नगर पालिका को उन रास्तों पर भी ध्यान देना होगा, जहां रात होते ही लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोगों बातचीत-
दिवाली का त्योहार रोशनी का त्योहार होता है ऐसे में रातों में सड़कों पर लाइटें नही होना काफी खराब लगता है। नगर पालिका को त्योहार से पहले लाइटें लगाने की जरूरत है। - राहुल, कुंवरगढ़ मोहल्ला
-- -- -- -- -- -- --
गली में जब भी लाइट खराब होती है तो नगर पालिका को बोला जाता है, लेकिन दस-दस दिन तक कोई लाइटों को बदलने के लिए नहीं आता है। - सोना देवी, नखासा मोहल्ला
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन-
शहर में जिन क्षेत्रों में लाइटें खराब हैं, उनको चिह्नित कर सही कराने का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रकाश व्यवस्था के कर्मचारी लगाए गए हैं। सभासदों की ओर से मिल रही लाइट खराबी की शिकायतों को भी संज्ञान में लिया जा रहा है। जल्द ही सभी लाइटें सही करवा दी जाएंगी - संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद

अंधेरे में डूबा शहर का साहूकारा मार्ग। संवाद- फोटो : ARchive